{"_id":"696e85c5f1a5fa4e030358aa","slug":"adc-pradeep-kumar-reviewed-the-preparations-for-republic-day-rohtak-news-c-199-1-jnd1010-147212-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एडीसी प्रदीप कुमार ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एडीसी प्रदीप कुमार ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों का लिया जायजा
विज्ञापन
19जेएनडी06: सीआरएसयू में गणतंत्र दिवस समारोह के लिए निरीक्षण करते एडीसी प्रदीप और अन्य अधिकारी
- फोटो : मृतक अन्वी।
जींद। जिला प्रशासन की तरफ से गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन पुलिस लाइन मैदान में किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ विभिन्न लोक संस्कृतियों की झलक देखने को मिलेगी।
एडीसी प्रदीप कुमार सोमवार को चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने पुलिस लाइन मैदान व विश्वविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया व दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि समारोह में शामिल की जाने वाली सभी झांकियां विशेष थीम पर आधारित होंगी जिनके माध्यम से विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं उपलब्धियों का प्रभावी प्रदर्शन किया जाएगा,ताकि आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी मिल सके।
विज्ञापन
समारोह के दौरान विभिन्न प्लाटूनों की ओर से मार्च पास्ट प्रस्तुत किया जाएगा। परेड में शामिल टुकड़ियों का पूर्वाभ्यास प्रारंभ हो चुका है और 24 जनवरी को फुल ड्रेस फाइनल रिहर्सल निर्धारित करवाई जाएगी। पुलिस विभाग को परेड से संबंधित सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
इस दौरान एसडीएम सत्यवान सिंह मान, नगराधीश मोनिका रानी, डीएसपी संजय कुमार, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, जिला शिक्षा अधिकारी रितु, डिप्टी सीएमओ डॉ. रमेश पांचाल, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ऋषिकेश और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।