फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Action will be taken against those who are negligent in lifting work: DC

उठान के कार्य में कोताही बरतने वालों के विरुद्ध होगी कार्रवाई : डीसी

Sat, 27 Apr 2024 01:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who are negligent in lifting work: DC
रोहतक। उपायुक्त अजय कुमार ने कहा कि मंडियों से उठान में कोताही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। संबंधित अधिकारी मंडियों से गेहूं उठान के लिए आवश्यक कदम उठाएं। उन्होंने जिला खाद्य व पूर्ति नियंत्रक को निर्देश दिए कि वह मंडी से संबंधित सभी बिंदुओं का समुचित प्रबंधन सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

अजय कुमार स्थानीय कैंप कार्यालय में मंडियों से गेहूं के उठान की समीक्षा बैठक की। उन्होंने रोहतक, सांपला व अन्य मंडियों में गेहूं उठान के प्रबंधों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन


जिला में अब तक 181900.99 मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद
उपायुक्त ने बताया कि जिला में गत वीरवार तक 181900.99 मीट्रिक टन गेहूं व 23952.32 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई है। वीरवार को जिला में 15046.25 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई। गत वीरवार तक जिला की मंडियों व खरीद केंद्रों में 181900.99 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई। इसमें से कलानौर साइलो में अब तक 9447.34 मीट्रिक टन, किलोई में 16648.30 मीट्रिक टन, लाखनमाजरा में 18282.30 मीट्रिक टन, मदीना में 9598.70 मीट्रिक टन, महम मंडी में 29347.90 मीट्रिक टन, रोहतक मंडी में 60696 मीट्रिक टन, सांघी में 11254.65 मीट्रिक टन व सांपला मंडी में 26625.80 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed