फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Across 2000 infected in Rohtak, 507 infected in 12 days of August, 422 became healthy

2000 के पार : अगस्त के 12 दिनों में मिले 507 संक्रमित, 422 हुए स्वस्थ

Thu, 13 Aug 2020 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Across 2000 infected in Rohtak, 507 infected in 12 days of August, 422 became healthy
शिवम एनक्लेव में युवक का सैंपल लेते चिकित्सक। - फोटो : RohtakCity
जिले में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। कलानौर के बाद अब काहनौर और पीजीआईएमएस कोरोना का हॉट स्पॉट बन गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार बुधवार को दो पीजी डॉक्टर समेत 46 नये मरीजों की पुष्टि हुई। इसमें अकेले काहनौर के 11 संक्रमित शामिल हैं। जिले में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 2031 पहुंच गया है। अगस्त महीने के 12 दिनों में ही 507 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। वहीं 422 मरीज ठीक हुए।
विज्ञापन

जिले में 2 अप्रैल को पहला पॉजिटिव केस मिला था। पहले 1008 मरीज मिलने में करीब 103 दिन लगे। इसके बाद कोरोना ने पैर पसारने शुरू किए और अब सिर्फ 30 दिन में ही 1023 मरीज बढ़ गए हैं। राहत की बात है कि अब तक 1571 मरीज ठीक हो चुके हैं, यानि अब तक जिले का रिकवरी रेट 77.35 फीसदी है। वहीं अकेले अगस्त में रिकवरी रेट 83.23 फीसदी है। फिलहाल जिले में 436 एक्टिव केस हैं, इनमें से 33 पीजीआईएमएस में उपचाराधीन हैं जबकि 403 होम आइसोलेट किए गए हैं। अभी तक जिले में 24 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग व पीजीआईएमएस रोजाना आरटी पीसीआर व एंटीजन किट जांच कर संक्रमितों की पहचान कर रही है।
विज्ञापन

ये मिले नये संक्रमित
काहनौर में बुजुर्ग, दो छात्र, दो छात्रा, दो दुकानदार, नौकरी पेशा महिला व तीन पुरुष, चांदी का बुजुर्ग, रेवाड़ी जेल के दो कैदी, डीएलएफ कॉलोनी में हैंडलूप शॉप संचालक, सलारा मोहल्ला का सब्जी विक्रेता, शास्त्री कॉलोनी में प्राइवेट कर्मचारी, चिन्योट कॉलोनी की गृहिणी, डेयरी मोहल्ला में निजी जॉब करने वाला, आंबेडकर नगर में निजी जॉब करने वाला, बाबरा मोहल्ला में फल विक्रेता, कलानौर में मजदूर, आर्य नगर में प्लाई का काम करने वाला, गोपाल कॉलोनी में गृहिणी, पाड़ा मोहल्ला में छात्र, सेल्समैन, बोहर का छात्र, गृहिणी, कलानौर में दिल्ली जॉब करने वाला, आर्य नगर की महिला, आदर्श नगर में बिजनेसमैन, गर्ल्स हॉस्टल में दो पीजी डॉक्टर, महम में सरकारी कॉलेज का टीचर, मेडिकल एनक्लेव में पीजीआई की महिला व पुरुष स्टाफ, गंगा गर्ल्स हॉस्टल में पीजीआई की महिला स्टाफ, सेक्टर 14 का बुजुर्ग दंपती, सेक्टर एक की गृहिणी व बुजुर्ग, मॉडल टाउन में दो छात्र, गृहिणी, सुभाष नगर में प्रॉपर्टी डीलर, मॉडल टाउन का गारमेंट शॉप संचालक संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed