फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Achievements in sports... Women wrestlers hoisted the country's flag till Olympics

Rohtak News: खेलों में उपलब्धियां... महिला पहलवानों ने ओलंपिक तक फहराया देश का परचम

Tue, 31 Dec 2024 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 31 Dec 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Achievements in sports... Women wrestlers hoisted the country's flag till Olympics
वर्ष 2024 में जिले के खिलाड़ियों ने रोहतक का नाम देश-दुनिया में रोशन किया। जिलास्तर के मुकाबलों से लेकर ओलंपिक तक यहां के खिलाड़ियों की धाक रही। खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन के बूते राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना व अपने देश का परचम फहराया।
विज्ञापन

छोटू राम स्टेडियम अखाड़े की पहलवान मानसी अहलावत ने वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर सफलता का परचम और ऊंचा किया। इसी अखाड़े की पहलवान रीतिका हुड्डा ने ओलंपिक में प्रवेश पाया व अपने शानदार खेल प्रदर्शन से सभी को लुभाया। इन महिला पहलवानों के कोच मनदीप को सुशासन दिवस पर प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। क्रिकेट की नई सनसनी बन कर उभर रही शैफाली वर्मा ने टी-20 खेलों में 2000 रनों के साथ नई पहचान बनाई। इस युवा बल्लेबाज ने वूमेन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से प्रवेश पाया है। आईपीएल के लिए क्रिकेटर मोहित राठी को रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू व निशांत सिंधु को गुजरात ने खरीदा है।
विज्ञापन

खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के चलते कुश्ती कोच मनदीप को सुशासन दिवस पर सम्मानित किया गया। मनदीप रोहतक के छोटूराम स्टेडियम में कोच हैं। वर्ष 2024 में मनदीप के पास अभ्यास करने वाली महिला पहलवानों ने भी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार खेल प्रदर्शन के दम पर देश को पदक दिलाए व मान बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अल्बानिया में हुई विश्व सैन्य चैंपियनशिप में पहलवान रीतिका हुड्डा ने 76 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। वर्ष 2024 पेरिस ओलंपिक में छोटूराम स्टेडियम अखाड़े की इस पहलवान ने अपने प्रदर्शन से नई पहचान बनाई। रोहतक के साथ हरियाणा का नाम विश्व पटल पर रोशन किया।
अल्बानिया के तिराना में आयोजित हुई वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में रोहतक के छोटू राम स्टेडियम अखाड़े की पहलवान मानसी अहलावत ने कांस्य पदक जीता। इस खिलाड़ी ने 59 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत के साथ जिले का नाम रोशन किया।

विश्व सैन्य चैंपियनशिप में मेहर सिंह अखाड़े के पहलवान जयदीप नरवाल ने स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले भी जयदीप नेशनल पर शानदार प्रदर्शन कर चुका है।
वर्ष 2024 में टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 2000 रन बनाकर सबसे युवा बल्लेबाज शैफाली वर्मा ने नया कीर्तिमान स्थापित किया। आयरलैंड की बल्लेबाज गैबी लुइस का रिकॉर्ड तोड़ा। यह कारनामा 23 साल व 35 दिन की आयु में किया। इस बीच शैफाली यह उपलब्धि हासिल करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय खिलाड़ी भी बन गईं। वूमेन प्रीमियर लीग में शेफाली वर्मा को दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेन किया।

ताजा माजरा निवासी क्रिकेटर मोहित राठी को आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू ने खरीदा। वर्ष 2024 में मोहित राठी रणजी ट्रॉफी व सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया है। आईपीएल के पिछले सीजन में मोहित को पंजाब ने 20 लाख में व 2024 में रॉयल चैलेंजर्स ने 30 लाख में खरीदा है।

नौनंद निवासी निशांत सिंधु को 2024 में 30 लाख रुपये में गुजरात ने खरीदा। अभी हाल में लाहली के चौधरी बंसीलाल क्रिकेट स्टेडियम में रणजी ट्राॅफी में शानदार प्रदर्शन करके हरियाणा टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।


मायना निवासी बॉक्सर अमित पंघाल ने पेरिस ओलंपिक 2024 में हिस्सा लिया। अमित ने दूसरी बार ओलंपिक कोटा हासिल किया व अपने शानदार खेल से प्रशंसकों का दिल जीता।

-फोटो 51 : अलाव सेंककर सर्दी दूर भगाने का प्रयास करते लोग। संवाद

-फोटो 51 : अलाव सेंककर सर्दी दूर भगाने का प्रयास करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed