फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Accused used to break car glass to satisfy drug addiction, confessed to 8 incidents

Rohtak News: नशे की पूर्ति के लिए कार का शीशा तोड़ता था आरोपी, 8 वारदात कबूली

Thu, 15 May 2025 02:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Accused used to break car glass to satisfy drug addiction, confessed to 8 incidents
14सीटीके49...कारों के शीशे तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में। संव
रोहतक। शहर में कारों के शीशे तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने के आरोपी को पुलिस ने काबू कर लिया। आरोपी के खिलाफ 4 मुकदमे दर्ज हैं और शीशा तोड़कर 8 वारदात को अंजाम दे चुका है। इनका पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आरोपी की पहचान दुर्गा कॉलोनी निवासी जीत के रूप में हुई है। आरोपी नशे का आदी है और खर्चे के लिए ही चोरी करता था।
विज्ञापन

उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रवि खुंडिया ने बताया कि 7 मार्च 2025 को थाना सिविल लाइन में कार का शीशा तोड़कर चोरी की गई थी। कार विजय नगर निवासी मोहित की थी। मोहित कार को मानसरोवर पार्क के पास खड़ी करके ड्यूटी पर चले गए थे। कार का शीशा तोड़कर 5 हजार रुपये और कागजात चोरी कर लिए थे। जांच प्रभारी एवीटी स्टाफ उप निरीक्षक अश्वनी कुमार के नेतृत्व में जांच की तो आरोपी जीत सीसीटीवी में सामने आया। उसे 13 मई को मॉडल टाउन क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

गाड़ियों का शीशा तोड़कर हुईं चोरी की वारदात
17 मई 2024 को विकास नगर स्थित वी केयर अस्पताल के सामने गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी की। 19 जुलाई 2024 को फिर वी केयर अस्पताल के नजदीक गाड़ी का शीशा तोड़कर चोरी की। 27 फरवरी 2025 को मानसरोवर पार्क के पास शीशा तोड़कर गाड़ी से दो लैपटॉप व मोबाइल फोन चोरी। 05 अप्रैल 2025 को ईश्वर आई अस्पताल के पास कार का शीशा तोड़कर नकदी-कागजात चोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 अप्रैल 2025 को बजरंग भवन फाटक के पास कार का शीशा तोड़कर नकदी-मोबाइल फोन चोरी। 24 अप्रैल 2025 को रेडियो स्टेशन के पास गाड़ी का शीशा तोड़कर नकदी आदि चोरी। 09 मई 2025 को शीला बाईपास के नजदीक कार का शीशा तोड़कर सोने की अंगूठी समेत दो लाख के आभूषण-नकदी चोरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed