फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Accused of withdrawing cash and jewelery on the pretext of fixing the lock arrested

Rohtak News: लॉक ठीक करने का झांसा देकर नकदी व जेवरात निकालने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 21 Apr 2024 05:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
Accused of withdrawing cash and jewelery on the pretext of fixing the lock arrested
रोहतक। जगदीश कॉलोनी में अलमारी का लॉक ठीक करने का झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये की नकदी व जेवरात निकाल कर ले जाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही नकदी व जेवरात बरामद कर तीन दिन के रिमांड के बाद शनिवार को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेजा गया है। पुलिस ने इंदाैर (मध्य प्रदेश) निवासी आरोपी गुरदयाल से तीन दिन के रिमांड के दौरान 73 हजार की नकदी व जेवरात बरामद किए।
विज्ञापन

एवीटी स्टाफ इंचार्ज सतीश कुमार ने बताया कि 10 अप्रैल को जगदीश कॉलोनी निवासी रमेश चंद्र ने शिकायत दी थी कि उसने गली से एक युवक को गेट का ताला ठीक कराने के लिए बुलाया। उसने कहा कि अलमारी की कोई चाबी है तो वह दे दीजिए। उसने अलमारी की तालियों का गुच्छा दे दिया। युवक ने मेन गेट पर अलमारी की चाबी को लगा कर देखा तो कहा कि उसमें से एक चाबी मुड़ी हुई है। इसे अलमारी में लगा कर देखो। रमेशचन्द्र ने ताली को अपनी अलमारी पर लगाकर देखा तो लॉक नहीं खुला। युवक ने कहा कि वह देखता है। रमेशचन्द्र को युवक ने कहा कि उसने लॉक खोलकर ठीक से वापस बंद कर दिया। बोला, तीन-चार घंटे तक लॉक न खोलने की कहकर युवक चला गया। कुछ समय बाद उसे शक हुआ तो लॉक खोलकर देखा, लेकिन लॉक नहीं खुला। तोड़कर देखा तो डेढ़ लाख रुपये व सोने व चांदी के जेवरात गायब मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed