फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Accused of theft in Sheetla Mata temple arrested

शीतला माता मंदिर में चोरी का आरोपी काबू

Wed, 22 Dec 2021 02:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Accused of theft in Sheetla Mata temple arrested
रोहतक। पुलिस की टीम ने तेज कॉलोनी स्थित शीतला माता मंदिर में हुई चोरी में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से चोरीशुदा दान-पात्र (गल्ला) बरामद कर लिया है। इसे पुलिस ने अदालत में पेश किया।
विज्ञापन

थाना पुरानी सब्जी मंडी प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि 20 दिसंबर को तेज कॉलोनी के शीतला माता मंदिर के पुजारी हन्नी सिंह ने मंदिर का दान पात्र चोरी होने की शिकायत दी। इसमें कहा गया है कि 20 दिसंबर को सुबह करीब 5:30 बजे एक व्यक्ति मंदिर का दान पात्र (गल्ला) उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने केस की जांच करते हुए आरोपी पाड़ा मोहल्ला निवासी कमल उर्फ मंजीत उर्फ भालू को गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वर्ष 2008 में हत्या की वारदात को अंजाम दे चुके आरोपी को अदालत से सजा हो चुुकी है। वह सजा काटकर जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed