फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Accused of raping a minor arrested, court sent him to jail

Rohtak News: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी गिरफ्तार, अदालत ने भेजा जेल

Sat, 09 Sep 2023 02:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Accused of raping a minor arrested, court sent him to jail
रोहतक। नाबालिग छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक सदर थाना एरिया एक गांव के युवक ने शिकायत दी थी कि उसकी 13 साल की बेटी सातवीं कक्षा में पढ़ती है। बुधवार रात को गांव के दो युवक बहला-फुसलाकर उसका अपहरण करके ले गए। रात को वह उठा तो बेटी बिस्तर पर नहीं मिली। उसे चिंता हुई। रात करीब 12 बजे आरोपी युवक बेटी को घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। जब बेटी से पूछा तो उसने बताया कि गांव के दो युवक उसे बहला-फुसलाकर एक मकान में लेकर गए थे। वहां पर एक ने गलत काम किया, दूसरा युवक घर के बाहर पहरा देने के लिए बैठा रहा। धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो जान से मार देगा। पुलिस ने किशोरी के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज जांच पड़ताल की। जांच के बाद देर रात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच अधिकारी एसआई संतोष अहलावत ने बताया कि शुक्रवार को दोनों नामजद आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed