फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Accused of pushing private school teacher absconding

Rohtak News: निजी स्कूल के शिक्षक को धक्का देने का आरोपी फरार

Wed, 10 Jan 2024 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 10 Jan 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Accused of pushing private school teacher absconding
महम। चौबीसी के गांव सीसरखास में शराब पीने के आदी युवक को उसके घर तक छोड़ना एक निजी स्कूल के शिक्षक को महंगा पड़ गया। उसे इसकी कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। शिक्षक की मौत से गांव में मातम का माहौल है। मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि एक माह पहले शिक्षक की मां का देहांत हुआ था।
विज्ञापन

मृतक के भाई नरेंद्र की शिकायत पर गांव के ही आरोपी अनिल पर हत्या का केस दर्ज किया गया है, जो खेत का पड़ाेसी है। आरोप है कि छह जनवरी की शाम करीब साढ़े सात बजे अनिल शराब के नशे में उनके घर पर गया। इस दौरान विरेंद्र, अनिल को उसके घर पर छोड़ने गया था, लेकिन रास्ते में ही छोड़ कर वापस आ गया। थोड़ी ही देर में अनिल वापस दोबारा से उनके घर पर आ गया।
विज्ञापन

बॉक्स
दूसरी बार आरोपी को चौबारे तक छोड़ने गया था विरेंद्र
मृतक के भाई नरेंद्र ने बताया कि दोबारा घर आकर अनिल गाली-गलौज करने लगा। इसके बाद विरेंद्र खुद अनिल को उसके घर पर छोड़ने चला गया। कुछ समय बाद अनिल के चचेरे भाई ने फोन करके बताया कि विरेंद्र छत से गिर गया और उसे चोट लग गई। जब वह अनिल के घर पहुंचा तो अनिल की मां ने कहा कि विरेंद्र को घायल होने के कारण अस्पताल में लेकर गए हैं। अस्पताल में चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। रोहतक पीजीआई में चिकित्सकों ने विरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि अनिल ने अपने घर की छत से धक्का देकर विरेंद्र को गिराया है। इसके कारण विरेंद्र के सिर व अन्य शरीर पर चोटें आई। इस कारण मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी की मां बोली-बेटा इसे ऊपर तक छोड़ दे
मृतक के परिजनों का कहना है कि जब विरेंद्र अनिल को नशे की हालत में घर तक छोड़ने गया तो अनिल की मां ने विरेंद्र को कहा कि बेटा इसको ऊपर चौबारे तक छोड़ आओ अन्यथा ये हमें भी परेशान करेगा। विरेंद्र चौबारे में छोड़ने गया तो उसकी छत से गिरने से मौत हो गई। आराेप यह है कि अनिल ने विरेंद्र को छत से धक्का दे दिया।
बॉक्स
आरोपी गिरफ्तार होने के बाद उठेगा पर्दा
आरोपी फरार चल रहा है। उसको पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। आरोपी गिरफ्तार होने के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल सकेगा।
राकेश कुमार, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed