फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Accused of pouring acid on banyan tree, complaint to police

Rohtak News: बरगद के पेड़ में तेजाब डालने का आरोप, पुलिस को शिकायत

Mon, 27 May 2024 10:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 27 May 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Accused of pouring acid on banyan tree, complaint to police
वह पेड़ जिसमें तेजाब डालने का आरोप लगाया गया है। संवाद
महम। नगरपालिका के पूर्व पार्षद पर बरगद के पेड़ में तेजाब डालने का आरोप लगाते हुए उसके छोटे भाई ने पुलिस व प्रशासन को शिकायत भेजी है। अनिल नेहरा ने आरोप लगाया कि रात 10:20 बजे पूर्व पार्षद विनोद उर्फ कृष्ण नेहरा बाइक पर सवार होकर आया और बरगद के पेड़ में तेजाब डालकर चला गया। आरोप है कि वह इस बरगद के पेड़ को सुखाना चाहता है, क्योंकि यह पेड़ उसके घर के सामने खड़ा है। दूसरी ओर पूर्व पार्षद विनोद उर्फ कृष्ण नेहरा का कहना है कि वह धर्म-कर्म में विश्वास रखने वाला है। धार्मिक होने के कारण वह हर साल जेठ के माह में बरगद को पानी देता है। भविष्य में भी वह इस कार्य को जारी रखेगा। उसे बदनाम करने के लिए छोटे भाई ने अफवाह फैलाई है। पूर्व पार्षद ने पुलिस को शिकायत देकर अनिल पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed