फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Accused of murderous attack on Delhi youth arrested after five years

Rohtak News: दिल्ली के युवक पर जानलेवा हमले का आरोपी पांच साल बाद गिरफ्तार

Sun, 27 Nov 2022 04:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Accused of murderous attack on Delhi youth arrested after five years
रोहतक। दिल्ली के युवक पर जानलेवा हमले के आरोपी सोनीपत जिले के गांव बरोदा निवासी जगदीश को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि सितंबर 2018 में दिल्ली के नांगलोई निवासी संजीव शिकायत दी थी कि वह सैटरिंग व गोदाम को किराये पर लेकर काम करता था। दिल्ली से अपनी जीप मे सवार होकर रोहतक अपने निजी काम के लिए आ रहा था। दोपहर करीब 3 बजे दिल्ली रोड पर स्थित गोयल पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचा तो पीछे से आ रहे कार सवार जगदीश व अन्य युवक ने जीप के आगे गाड़ी अड़ा दी। आरोप था कि जगदीश के साथ आए युवक ने संजीव का गला पकड़ लिया व जगदीश ने पिस्तौल से तीन फायर किए। संजीव ने भागकर अपनी जान बचाई। आरोपी जगदीश व उसका साथी शिकायतकर्ता का मोबाइल व जीप की चाबी लेकर मौके से फरार हो गए। पुलिस को जांच में पता चला कि जगदीश सोनीपत के बरोदा गांव का रहने वाला है, लेकिन सोनीपत के सेक्टर 23 में किराये पर रह रहा था। वह वारदात के बाद से फरार था, जिस पर 5 हजार का इनाम घोषित किया था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह दिल्ली, सोनीपत व जम्मू में छिपकर रहा। अब उसे काबू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed