फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Accused of killing teenager for Rs 40 shot dead

Rohtak News: 40 रुपये के लिए किशोर को मौत के घाट उतारने के आरोपी की गोली मारकर हत्या

Wed, 23 Aug 2023 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Accused of killing teenager for Rs 40 shot dead
सुनारिया कला में मौके पर जांच करती एफएसएल की टीम। संवाद
रोहतक। तीन साल पहले 40 रुपये के लिए 18 साल के युवक रोहित की हत्या करने के आरोपी युवक 21 वर्षीय निकेतन की तीन युवकों ने मंगलवार शाम गोली मारकर हत्या कर दी। निकेतन दो माह पहले जमानत पर घर आया था। शिवाजी कॉलोनी थाने में गांव के युवक साहिल व उसके साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सुनारिया कलां निवासी रामकुमार ने दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। जबकि तीन बेटियां व एक बेटा शादीशुदा है। छोटे बेटे 21 वर्षीय निकेतन के खिलाफ पैसे के लेनदेन के चलते 2020 में गांव के युवक रोहित की हत्या का मामला दर्ज किया गया था। दो माह पहले निकेतन जमानत पर घर आया था। मंगलवार को वह अपने बेटे मोनू के साथ खेत में गया था। घर पर मां रिसालकौर व निकेतन था। मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे वह घर आया तो कमरे में निकेतन का लहूलुहान हालत में शव पड़ा हुआ था। मां ने बताया कि एक युवक चिलम लेकर गया था, जिसने खुद को प्रेम का पोता बताया था। उसने पता कर लिया, गांव के युवक साहिल ने अपने साथियों के साथ मिलकर रोहित की हत्या का बदला लेने के लिए निकेतन की हत्या की है।
विज्ञापन


मौके से चार खोल बरामद
पुलिस को जांच में पता चला कि स्कूटी पर सवार होकर तीन युवक आए। आते ही निकेतन की कनपटी से सटाकर चार गोलियां मारीं। अगले ही पल निकेतन ने दम तोड़ दिया। गोली चलने का शोर सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी देशराज मौके पर पहुंचे और एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया को बुलाया गया। जांच के बाद मृतक के पिता के बयान पर आरोपी साहिल व उसके साथियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के बाहर पांच बार चाकू मारकर की थी रोहित की हत्या
पुलिस रिकार्ड के मुताबिक अप्रैल 2020 में सुनारिया कलां निवासी 18 वर्षीय रोहित की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। उसके पिता अशोक के बयान पर गांव के युवक निकेतन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया था। थाने में दर्ज एफआईआर में मृतक रोहित की मां सुमन ने बताया था कि वारदात से पांच दिन पहले निकेतन ने उसे फोन कर कहा था कि आंटी मैंने रोहित से 200 रुपये लेने हैं। जिस पर मां सुमन ने कहा कि बेटा घर आ जा, मैं तेरे पैसे दे दूंगी। निकेतन से बात होने के बाद मां ने रोहित से इन रुपयों के बारे में पूछा। जिस पर रोहित ने बताया कि उसने निकेतन को 100 रुपयों का गमछा (परना) दिलवाया था व 60 रुपये नकद भी दे दिए थे। इसमें महज 40 रुपये ही बकाया थे। इन्हीं रुपयों के विवाद में निकेतन ने चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी है।


सुनारिया कलां निवासी निकेतन दो माह पहले हत्या केस में जमानत पर आया था। उसकी मंगलवार शाम को गोली मारकर हत्या की गई है। पिता का आरोप है कि रोहित की हत्या का बदला लेने के लिए उसके बेटे निकेतन की हत्या साहिल व उसके साथियों ने की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
देशराज, प्रभारी थाना शिवाजी कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed