Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Accused of kidnapping brother-in-law and getting vote of female councillor, 10 nominated including chairman

Rohtak News: देवर का अपहरण कर महिला पार्षद का वोट डलवाने का आरोप, चेयरमैन सहित 10 नामजद

Sun, 16 Apr 2023 02:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 16 Apr 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Accused of kidnapping brother-in-law and getting vote of female councillor, 10 nominated including chairman
कलानौर। कलानौर पंचायत समिति चेयरमैन के चुनाव को लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ है। वार्ड नंबर-17 की महिला पार्षद सपना का आरोप है कि उसके देवर को अगवा और हथियार दिखाकर उससे चेयरमैन मौसम यादव के पक्ष में वोट डलवाई गई। इतना ही नहीं, पुलिस के हाथ एक ऑडियो रिकार्डिंग लगी है जिसमें पैसे के लेनदेन का भी जिक्र है। कलानौर थाने में चेयरमैन सहित 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को एएसपी धारणा यादव कलानौर पहुंचीं और तीन घंटे तक मामले की जांच की। पुलिस के मुताबिक खेरड़ी गांव निवासी सपना ने दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसने वार्ड नंबर-17 से आरक्षित सीट से पंचायत समिति कलानौर का पार्षद का चुनाव जीता था। 25 जनवरी 2023 को चेयरमैन पद का चुनाव होना तय हुआ। इससे पहले 21 जनवरी को नीरज और कृष्ण ने उसके देवर प्रमोद का अपहरण कर लिया और बोले कि अपनी भाभी सपना को कहो कि चेयरमैन के चुनाव में मौसम यादव के
विज्ञापन

पक्ष में वोट डाले।
23 जनवरी को आरोपी उसके घर दो गाड़ियों में आए। डर के मारे महिला पार्षद ने मौसम को माला पहनाई। इसके बाद माड़ौदी और फिर सोनीपत ले गए। 25 जनवरी को रोहतक के एक होटल में लाए। यहां उससे कहा गया कि उनको वोट देना, सरकार से 100 गज का प्लाट दिलवा देंगे। यदि मौसम के हक में वोट नहीं डाला तो परिणाम भुगतना पड़ेगा। शाम को छह बजे के बाद चुनाव के बाद न केवल गालियां दी गईं, बल्कि गाड़ी से उतार दिया। उधर, पूरे मामले में पंचायत समिति की चेयरमैन के पति नीरज से पक्ष जानने का प्रयास किया। उनके मोबाइल नंबर पर बार-बार संपर्क किया, लेकिन नंबर देररात तक व्यस्त आता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुग्राम में लेनदेन का आरोप लगाकर फंसाने की धमकी
महिला पार्षद का आरोप है कि 30 जनवरी को उसके देवर को पैसे के लेनदेन के मामले में फांसने की धमकी दी गई। साथ ही धमका कर समझौता भी लिखवा लिया। उनका कोई लेनदेन नहीं हुआ था।
सोना देवी के पक्ष में चली गईं सपना, फिर बढ़ा विवाद
शिकायतकर्ता का कहना है कि 24 फरवरी 2023 को बीडीपीओ कार्यालय कलानौर में बैठक हुई। वह वाइस चेयरमैन सोना देवी के कोरम में खड़ी हो गईं। इससे चेयरमैन मौसम खफा हो गईं। कहा कि तुमने हमें वोट नहीं डाला। इसी बीच 27 फरवरी 2023 को कृष्ण कटसेरा ने उसके देवर प्रमोद को फोन किया और कहा कि अभी पैसे का पूरा लेनदेन नहीं हुआ है।
ये हुए नामजद
पुलिस ने मामले में महिला पार्षद सपना की शिकायत पर माड़ौदी निवासी मौसम, नीरज, कुशलानंद, बलजीत, कृष्ण पूर्व सरपंच कटेसरा, कंवल पूर्व सरपंच सैंपल, नीरज व राजीव निवासी माड़ौदी और जितेंद्र पिलाना सहित 10

लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 182, 323, 342, 365, 387, 452, 506, 25 आर्म्स एक्ट व एसटी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
25 जनवरी को मौसम बनी थीं टास से चेयरमैन
रोहतक में आयोजित कलानौर खंड के पंचायत समिति चेयरमैन का चुनाव 25 जनवरी 2023 को आयोजित हुआ था। इसमें सोहना देवी और मौसम चेयरमैन प्रत्याशी थे। दोनों पक्षों को 18 मत में से 9 -9 की बराबरी के मत मिले। इसके बाद टाॅस करने के बाद माड़ौदी निवासी पार्षद मौसम जीतकर पंचायत समिति चैयरमेन सदस्य चुनी गईं। जबकि बसाना की महिला पार्षद सोहना देवी को वाइस चेयरमैन चुना गया था।
20-20 मिनट की दो ऑडियो वायरल, महिला पार्षद से मांगे जा रहे पैसे
पुलिस के हाथ दो वायरल ऑडियो लगी है। जो 20-20 मिनट की है। वायरल ऑडियो में एक युवक महिला पार्षद के बच्चों का जिक्र करता है। साथ ही पैसे वापस देने का दबाव बना रहा है। पुलिस वायरल ऑडियो की जांच कर रही है।

शनिवार को एएसपी धारणा यादव कलानौर पहुंचीं और तीन घंटे तक शिकायतकर्ता पार्षद से पूछताछ की। साथ ही उचित कार्रवाई का आश्वासन भी दिया है। सोमवार को दोनों पक्षों को रोहतक एएसपी कार्यालय में सुनवाई के लिए बुलाया गया है।
राजबीर सिंह, प्रभारी थाना कलानौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed