फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Accused of grabbing Rs 4.5 lakh from the owner of a bicycle company

Rohtak News: साइकिल कंपनी के मालिक से 4.5 लाख रुपये हड़पने का आरोप

Sat, 10 Feb 2024 04:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 10 Feb 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Accused of grabbing Rs 4.5 lakh from the owner of a bicycle company
रोहतक। साइकिल कंपनी के मालिक के साढ़े चार लाख रुपये कर्मचारी पर हड़पने के आरोप का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि उसने सिटी थाने में शिकायत दी तो पुलिस कार्रवाई के नाम पर चक्कर कटवाती रही। अब मुख्यमंत्री को शिकायत के बाद केस दर्ज किया है, साथ ही तत्कालीन थाना प्रभारी व जांच अधिकारी की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में अरविंद ने बताया कि वह रोहतक का रहने वाला है और साइकिल का सामान बनाने के लिए कंपनी खोल रखी है। उसके पास पंजाब के लुधियाना की जैन कॉलोनी निवासी अतुल एक साल से काम कर रहा था। उसे जरूरी कार्य के लिए कर्मचारी को पेन ड्राइव, व हार्ड डिस्क दी हुई थी, जिसमें कंपनी के महत्वपूर्ण दस्तावेज भी थे। आरोपी ने कंपनी से साढ़े 4 लाख रुपये लिए थे, जिसमें साढ़े 3 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर किए, जबकि मां की बीमारी के नाम पर आरोपी ने एक लाख रुपये नकद लिए थे। आरोपी कंपनी का रिकाॅर्ड व पैसे लेकर फरार हो गए। उसने तत्कालीन थाना प्रभारी शमशेर सिंह व जांच अधिकारी एसआई बुध सिंह को 19 सितंबर 2023 को शिकायत की, लेकिन कार्रवाई के नाम पर उसके चक्कर कटवाए जाते रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed