फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Accused of double murder in Gramin Bank Mitra center of Ritoli arrested

रिटोली के ग्रामीण बैंक मित्र केंद्र में हुए दोहरे हत्याकांड का आरोपी काबू

Thu, 28 Jul 2022 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Accused of double murder in Gramin Bank Mitra center of Ritoli arrested
रोहतक। पुलिस ने रिटोली स्थित ग्रामीण बैंक मित्र केंद्र में हुए दोहरे हत्याकांड में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। थाना शिवाजी कॉलोनी प्रभारी निरीक्षक शमशेर सिंह ने बताया कि केस की जांच कर रहे एसआई जयभगवान ने 27 जुलाई को आरोपी डीघल निवासी योगेश उर्फ चिंटू को गिरफ्तार किया है। इससे पूछताछ में कुछ और खुलासे की उम्मीद है। इस वारदात में शामिल आठ आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

बता दें कि दो मार्च 2022 को किसी ने पुलिस को ग्रामीण बैंक मित्र केंद्र रिटोली में गोलियां चलने की सूचना दी। इस वारदात में गोली लगने के कारण राजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई थी। घायल अवस्था में रोहित उर्फ बजरंग को पीजीआईएमएस ले जाया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। मृतक राजेंद्र के बेटे दलबीर की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दलबीर ने अपने घर पर ग्रामीण बैंक मित्र केंद्र का कार्यालय खोला हुआ है। यहां दो मार्च की सांय करीब पांच बजे रिटोली निवासी अंकित अपने अन्य दो साथियों के साथ आया व दलबीर को जेल मे पैसे भेजने की बात कही। दलबीर ने पैसे डालने से इनकार कर दिया। इसके बाद अंकित दोनों साथियों के साथ बाहर चला गया। वह उसी समय वापस आकर कार्यालय में पहले से बैठे रिटोली निवासी रोहित उर्फ बजरंग पर गोलियां चला दी। गोलियां चला कर भाग रहे अंकित व उसके अन्य साथियों को दलबीर के पिता राजेंद्र ने पकड़ने की कोशिश की तो युवकों ने राजेंद्र पर गोलियां चला दीं। गोली लगने से राजेंद्र की मौत हो गई। घायल रोहित उर्फ बजरंग को पीजीआईएमएस ले जाया गया। यहां उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। तफ्तीश के दौरान ही आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed