फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Accused of demanding 27 lakhs in the name of settlement, case filed against three including woman, lawyer

समझौते के नाम पर 27 लाख मांगने का आरोप, महिला, वकील सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 15 Sep 2022 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Sep 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Accused of demanding 27 lakhs in the name of settlement, case filed against three including woman, lawyer
रोहतक। एक दिन पहले सिटी थाने की हवालात में दुष्कर्म के आरोपी द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोपी की पत्नी का आरोप है कि उसके पति पर दुष्कर्म का केस दर्ज कराने वाली महिला, एक वकील व झज्जर जिले के एक युवक के साथ मिलकर समझौते के नाम पर 27 लाख रुपये देने का दबाव बना रही थी। पति पैसे देने में असमर्थ था। इसलिए परेशान होकर उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराने वाली महिला, एक वकील सहित तीन के खिलाफ पैसे देने का दबाव बनाने व आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है। इतना ही नहीं, केस में पुलिस को आरोपी की पत्नी की तरफ से क्लीनचिट दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक सोनीपत जिले के गांव बसाना गांव के युवक अंग्रेज की पत्नी ने दी शिकायत में आरोप लगाया है कि 2019 में उसका पति रोहतक की महिला के संपर्क में आया। उसका पति महिला के पैसे का लेनदेन करता था। उसके पति ने महिला का मकान भी बनवाया था, लेकिन पैसे को लेकर महिला उसके पति पर दबाव बनाने लगी। उसके पति के खिलाफ पहले गोहाना शहर थाने में केस दर्ज कराया। इसके बाद रोहतक सिटी थाने में दुष्कर्म का केस दर्ज करवा दिया। अब उसके पति से 27 लाख रुपये मांगे जा रहे थे। इतने पैसे देने में उसका पति असमर्थ था। इस कारण उसका पति मरने की बात करता था। मंगलवार को वे केस की जांच के सिलसिले में रोहतक आए थे।
विज्ञापन

पत्नी से पेट के दर्द की दवाई कहकर मांगी पेंट और निकाल ली पुड़िया
पुलिस को दिए बयानों में महिला का कहना है कि डीएसपी ऑफिस में पूछताछ के बाद उसके पति को सिटी थाने की हवालात में बंद कर दिया गया। उसके पति ने पैंट निकालकर बाहर रख थी। थोड़ी देर बाद उसके पति ने कहा कि पैंट में पेट दर्द की दवा है। उसने पैंट उठाकर पति को दे दी। उसके पति ने पैंट से पुड़िया निकालकर वापस रख दी। पुड़िया खाने के बाद उसके पति की हालत बिगड़ गई। उसके पति ने यह कदम महिला सहित तीन लोगों के दबाव में उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
अंग्रेज की पत्नी का आरोप है कि उसके पति से दुष्कर्म के केस में समझौते के नाम पर पैसे मांगे जा रहे थे। पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराने वाली महिला, एक वकील सहित तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की गहराई से जांच पड़ताल की जाएगी।
- उदय सिंह मीना, एसपी रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed