फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Accused of cheating in the name of getting job abroad arrested

विदेश में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 14 Aug 2021 01:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating in the name of getting job abroad arrested
विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा देकर भिवानी के युवक से 1 लाख 5 हजार रुपये की ठगी के आरोपी यूपी के पीलीभीत निवासी लोकेश को रोहतक रेंज की साइबर पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार किया है। उसे तीन दिन के रिमांड के बाद शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपी से 70 हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

साइबर क्राइम रोहतक रेंज के निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि भिवानी की दुर्गा कॉलोनी निवासी सुनील कुुमार ने मार्च 2021 में शिकायत दी थी कि वह मर्चेंट नेवी के माध्यम से ईरान गया था। अब वापस आकर विदेश में नौकरी की तलाश कर रहा था। इसके लिए फेसबुक आईडी पर अपने कागजात अपलोड कर दिए। पिछले साल अगस्त माह में यूपी के पीलीभीत निवासी लोकेश ने उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क करके आश्वासन दिया था कि वह उसका वीजा बनवाकर विदेश में नौकरी दिलवा देगा। इसके लिए आरोपी ने अलग-अलग किस्तों में उससे 1 लाख 5 हजार रुपये जमा करवा लिए। अब उसने साफ मना कर दिया। भिवानी पुलिस ने ठगी का मामला दर्ज किया था। एडीजीपी रोहतक रेंज संदीप खिरवार ने केस की फाइल साइबर क्राइम थाना पुलिस को दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तीन दिन के रिमांड के दौरान उससे 70 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। शुक्रवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed