{"_id":"666b813e7aeb8ad6770ee5f7","slug":"accused-of-breaking-into-house-assault-and-robbery-rohtak-news-c-17-roh1020-442740-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: घर में घुसकर मारपीट करने और लूटपाट करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: घर में घुसकर मारपीट करने और लूटपाट करने का आरोप
Fri, 14 Jun 2024 05:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 14 Jun 2024 05:01 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। थाना शिवाजी काॅलोनी क्षेत्र के शीतलनगर गली नंबर चार में महिलाओं समेत एक परिवार के पांच लोगों के साथ मारपीट और लूटपाट करने का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस ने लूट की घटना से इंकार किया है और मारपीट की धाराओं में केस दर्ज किया है।
पुलिस ने बताया कि पीड़ित अंकुश की ओर से शिकायत देकर आरोप लगाया कि बुधवार रात को वह परिवार के साथ घर में बैठे थे। रात करीब 10 बजे दो गाड़ियों में 8-9 लोग सवार होकर आए। उन्होंने पीड़ित के माता-पिता और पत्नी एवं छोटे भाई समेत सभी के साथ मारपीट कर एक लाख रुपये और मोबाइल घर से लूटकर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला यह केवल मारपीट का मामला है। लूट का आरोपी संदिग्ध है और मोबाइल भी मारपीट के दौरान खो गया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर घर में घुसकर मारपीट करने समेत अन्य धाराओं में प्रीति, आकाश, सोमिल, सोनिया और कवरपाल समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
शिक्षिका के घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवरात चोरी
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। थाना सिविल लाइन में भरत काॅलाेनी स्थित एक घर का ताला तोड़कर चोर करीब ढाई से तीन लाख रुपये के जेवरात और कीमती सामान चुराकर ले गए। पीड़ित ने कोतवाली में घटना की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित परिवार के साथ गुरुग्राम में गए थे।
पुलिस के अनुसार शुभम ने बताया कि उनकी मां नीरु दुआ डीएवी स्कूल में अध्यापिका है और छुटटी के कारण गुरुग्राम में चली आई थीं। दो दिन पहले चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब दो लाख रुपये के सोने और 50 हजार रुपये चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान चुरा लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।