{"_id":"65b6cb025d727637c70b4084","slug":"accused-of-attack-on-shopkeeper-absconds-when-police-arrives-rohtak-news-c-17-roh1019-347784-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दुकानदार पर हमले के आरोपी पुलिस आने पर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दुकानदार पर हमले के आरोपी पुलिस आने पर फरार
विज्ञापन
रोहतक। शीला बाईपास के नजदीक इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के बाहर गेट के पास सामान उतार रहे दुकानदार पर कुछ युवकों द्वारा डंडों से हमला करने के मामले में सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। फुटेज में करीब छह नकाबपोश युवक डंडों से हमला कर रहे हैं। पुलिस की टीम आने पर आरोपी फरार हो जाते हैं।
पुलिस के मुताबिक, महम के वार्ड नंबर 6 निवासी योगेश शनिवार को शिकायत थी कि उसकी इंद्रप्रस्थ कॉलोनी के गेट पर पेंट व सैनेटरी की दुकान है।
शनिवार को सुबह करीब 8 बजे गाड़ी से दुकान के बाहर सामान उतार रहा था। साथ में उसका साथी मनीष भी था। जब वह गाड़ी पीछे करने लगा, तभी इंद्रप्रस्थ कॉलाेनी से कुछ युवक डंडे और लाठी लेकर आए और उसके ऊपर हमला कर दिया। वह जान बचाने के लिए भागने लगा। तभी पुलिस की गाड़ी आ गई। एक पुलिसकर्मी ने गाड़ी से उतरकर उसकी जान बचाई। आरोपी मौके से फरार हो गए।