फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Accused LLB student arrested for firing with father's licensed revolver

Rohtak News: आरोपी एलएलबी का छात्र गिरफ्तार, पिता की लाइसेंसी रिवाॅल्वर से की थी फायरिंग

Fri, 08 May 2026 02:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
Accused LLB student arrested for firing with father's licensed revolver
रोहतक। मस्तनाथ विवि में कबूलपुर गांव के युवक पर फायरिंग के आरोपी झज्जर जिले के गांव भदोही निवासी मोंटी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने पिता राजेश का लाइसेंसी रिवाॅल्वर लेकर आया था। वीरवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां से न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन

एसआई सुरेंद्र दहिया ने बताया कि कबूलपुर निवासी कृष्ण डागर ने बुधवार को शिकायत दी थी कि उसकी बहन मस्तनाथ यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही है। बहन का फोन आया कि एक युवक अपशब्द कह रहा है। कृष्ण साथियों के साथ मस्तनाथ यूनिवर्सिटी पहुंचा।
विज्ञापन

जब कृष्ण अपनी बहन को लेकर युवक से बात करने लगा तो आरोपी ने विवि की कैंटीन के पास कृष्ण पर गोली चला दी। छर्रे लगने से कृष्ण घायल हो गया था। उसने अस्पताल में इलाज कराया। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed