{"_id":"679fabc6268439ff18012229","slug":"accusation-of-occupying-land-of-hotel-petrol-pump-case-filed-against-many-rohtak-news-c-17-roh1020-592889-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: होटल-पेट्रोल पंप की जमीन पर कब्जे का आरोप, कई के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: होटल-पेट्रोल पंप की जमीन पर कब्जे का आरोप, कई के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
रोहतक। आईएमटी थाने में रविवार को एक व्यापारी ने शिकायत देकर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित का आरोप है कि उनकी पेट्रोल पंप और होटल की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। पीड़ित ने अधिकारियों से कब्जा हटवाने की मांग की है।
पुलिस को दी शिकायत में भिवानी स्टैंड निवासी अवतार सिंह कोचर उर्फ डॉली ने बताया कि दिल्ली रोड साई मंदिर के पास उनका होटल और पेट्रोल पंप है। इस जमीन को करीब 25 साल पहले खरीदा था। 16 जनवरी को अचानक कुछ लोग उनकी जमीन को अपनी बताकर कब्जा करने का प्रयास करने लगे तो पुलिस को सूचना दे दी थी। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने 25 फरवरी तक अपने-अपने दस्तावेज दिखाने के लिए समय दिया था। पीड़ित का आरोप है कि 2 फरवरी की दोपहर को ओमप्रकाश अपने साथ 8-10 लोगों को लेकर उनकी जमीन पर पहुंचा। वहां पर आयोपियों ने सीमेंटिड 10-12 पिलर लगा दिए। उनके कुछ लोगों ने विरोध किया तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी।