फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   accidents in fog

सीजन के पहले कोहरे का कहर

Mon, 16 Dec 2013 10:38 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Mon, 16 Dec 2013 10:38 PM IST
विज्ञापन
accidents in fog
सर्दियों के इस सीजन का पहला कोहरा सोमवार को कहर बनकर बरसा। सुबह कोहरे के
विज्ञापन
कारण विजिबिलिटी इतनी कम थी कि 10 मीटर तक भी वाहन दिखाई नहीं दे रहे थे।


इस वजह से प्रदेश में कई जगह वाहन आपस में भिड़ गए, जिसमें पांच लोगों की जान गई और दर्जन भर से ज्यादा घायल हो गए। वहीं, बसें और ट्रेनें भी तय समय से देरी से पहुंची। रविवार देर रात को ढकी कोहरे की सफेद चादर सोमवार दोपहर को ही उतर सकी। मौसम विभाग के अनुसार रोहतक में न्यूनतम तापमान दस डिग्री और अधिकतम 22 डिग्री दर्ज किया गया।

हादसों में पांच की मौत
सिरसा में बस और कार की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। करनाल में भी वाहन भिड़ने से एक महिला और एक युवक की मौत हुई। वहीं, फरीदाबाद में भी एक युवक की जान चली गई। कोहरे के कारण रोहतक में चार जगह वाहन टकरा गए। समर गोपालपुर के पास थ्री-व्हीलर पलट गया और उसमें से तीन यात्री घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिकी उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। वहीं, जींद बाईपास मोड़ पर एक ऑटो व कार की टक्कर होने से कार सवार तीन लोग जख्मी हो गए।


स्कूलों में भी कम रही हाजिरी
धुंध के कारण स्कूली बच्चों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बच्चों के लेने वाले वाहन भी निर्धारित समय से लेट आए और काफी बच्चे ठंड के चलते स्कूल में नहीं गए। धुंध के चलते कई स्कूलों में प्रार्थना तक नहीं कराई गई।

अधिकतर ट्रेनें हुई लेट
कोहरे के कारण रोहतक पहुंचने वाली व रोहतक से चलने वाली सभी ट्रेनें अपने निर्धारित समय से आधे से एक घंटे तक लेट रही। इनमें अवध एक्सप्रेस, किसान एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, बरेली एक्सप्रेस और जनता एक्सप्रेस सहित लोकल ट्रेनें भी लेट रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed