{"_id":"653e0221aac4fe004c077e05","slug":"accident-on-national-highway-152d-in-rohtak-couple-dead-and-three-children-serious-2023-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक में नेशनल हाईवे 152डी पर हादसा: दंपती की मौत व तीन बच्चे गंभीर, वैष्णो देवी से लौटते समय हुई दुर्घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में नेशनल हाईवे 152डी पर हादसा: दंपती की मौत व तीन बच्चे गंभीर, वैष्णो देवी से लौटते समय हुई दुर्घटना
Sun, 29 Oct 2023 12:26 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, महम (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महम (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 29 Oct 2023 12:26 PM IST
सार
मृतक रेनू के भाई जितेंद्र ने बताया कि उसकी बहन का परिवार वैष्णो देवी पूजा पाठ के लिए गए थे। रविवार को पूरा परिवार कार में सवार होकर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान जब वे एक्सप्रेसवे 152डी पर चल रहे थे तो उनके आगे एक ट्रक चल रहा था। आगे चल रहे ट्रक में अचानक कार की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोहतक के महम के गांव निंदाना से होकर गुजर रहे नेशनल हाईवे 152 डी पर रविवार को कार व ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गए। जिसमें कार सवार दंपती की मौत हो गई। वहीं, मृतक दंपति के तीनों बच्चों को भी गंभीर चोटें आई, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हादसा उस समय हुआ जब राजस्थान के जयपुर निवासी परिवार कार में सवार होकर माता वैष्णो देवी की पूजा अर्चना करके वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान बीच रास्ते में रोहतक के गांव निंदाना के पास एक्सप्रेस-वे 152डी पर सामने चल रहे ट्रक से कार की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान राजस्थान के जिला जयपुर के ब्रह्मपुरी त्रिपोलिया निवासी करीब 57 वर्षीय गोविंद अग्रवाल व उनकी पत्नी करीब 54 वर्षीय रेनू अग्रवाल के रूप में हुई है। वहीं इनके तीन बच्चे भी कार में सवार थे। जिन्हें गंभीर चोटें आई हैं। घायलों में करीब 27 वर्षीय शिप्रा, करीब 23 वर्षीय हर्षा व करीब 19 वर्षीय दिव्यम शामिल हैं। हादसे का पता लगते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई।
विज्ञापन
ट्रक में पीछे से कार की टक्कर
मृतक रेनू के भाई जितेंद्र ने बताया कि उसकी बहन का परिवार वैष्णो देवी पूजा पाठ के लिए गए थे। रविवार को पूरा परिवार कार में सवार होकर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान जब वे एक्सप्रेसवे 152डी पर चल रहे थे तो उनके आगे एक ट्रक चल रहा था। आगे चल रहे ट्रक में अचानक कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में उसकी बहन रेनू व जीजा गोविंद अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो भांजी व एक भांजे को चोटें आई। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन