फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Accident due to fog in Rohtak, Sonipat private university and private bus collided

रोहतक में कोहरे के कारण हादसा: सोनीपत की निजी यूनिवर्सिटी व प्राइवेट बस टकराई, दो दर्जन घायल

Wed, 27 Dec 2023 12:17 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 27 Dec 2023 12:17 PM IST
सार

सोनीपत की निजी विवि की बस छात्रों को लेने के लिए खरखौदा से रोहतक की तरफ आ रही थी। जबकि रोहतक से प्राइवेट बस सोनीपत की तरफ जा रही थी। कंसाला के नजदीक पेट्रोल पंप के सामने कोहरे के चलते दोनों बसों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई।

विज्ञापन
Accident due to fog in Rohtak, Sonipat private university and private bus collided
दुर्घटनाग्रस्त बस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोहतक के सोनीपत रोड पर कंसाला गांव के पास सोनीपत के निजी विवि व प्राइवेट बस के बीच बुधवार सुबह नौ बजे टक्कर हो गई, जिसमें दो दर्जन घायल हो गए, जिनमें से 14 को पीजीआई में दाखिल कराया गया है। 

विज्ञापन


आईएमटी थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि बुधवार सुबह करीब नौ बजे सूचना मिली कि सोनीपत की निजी विवि की बस छात्रों को लेने के लिए खरखौदा से रोहतक की तरफ आ रही थी। जबकि रोहतक से प्राइवेट बस सोनीपत की तरफ जा रही थी। कंसाला के नजदीक पेट्रोल पंप के सामने कोहरे के चलते दोनों बसों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर से बसों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। सवारियों में किसी के मुंह तो किसी के सिर पर चोट आई। ज्यादा चोट लगने पर 14 लोगों को पीजीआई में दाखिल कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed