फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Accident due to destitute animal coming forward, bike rider dies, fellow injured

बेसहारा पशु आगे आने से हादसा, बाइक सवार की मौत, साथी घायल

Sun, 22 May 2022 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Accident due to destitute animal coming forward, bike rider dies, fellow injured
हिसार रोड पर बहु अकबरपुर गांव में आर्य समाज मंदिर के सामने शुक्रवार को देर शाम सड़क हादसे में जेपी कॉलोनी वासी एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा बाइक के सामने बेसहारा पशु आने से हुआ है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक के सामने अचानक एक बेसहारा पशु आने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इस कारण बाइक गिर गई और बाइक सवार का सिर डिवाइडर से टकराने की वजह से गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बहु अकबरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने दोनों युवकों को उपचार के लिए पीजीआई के ट्रामा सेंटर में भेजा। पीजीआई पहुंचते ही चिकित्सकों ने बाइक सवार रामधनी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम करवा शव को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

मृतक के भाई विक्रम सिंह ने बताया कि 45 वर्षीय रामधनी जेपी कॉलोनी में रहता था। वह नट बोल्ट बनाने वाली फैैक्टरी में लेबर के तौर पर काम करता था। शुक्रवार शाम को वह सहकर्मी के साथ ड्यूटी पर जाने के लिए घर से बाइक पर गया था। वह किसी निजी काम से बहु अकबरपुर गांव में गया था। वहां से लौटते वक्त हादसा हो गया। बाइक पर सवार अन्य युवक को भी चोटें आईं, जिसका उपचार पीजीआई में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed