{"_id":"1dd0281e9dfe74cc155f508b4dfd43a0","slug":"accident-car-driver-died-in-an-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा : कार और ट्रक टकराए, कार सवार जिंदा जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा : कार और ट्रक टकराए, कार सवार जिंदा जला
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Fri, 11 Dec 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार देररात सांपला-सोनीपत रोड पर गांव हसनगढ़ के पास दर्दनाक हादसा हो
विज्ञापन
गया। कार और ट्रक की आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर में दोनों गाड़ियां मौके
पर ही खाक हो गई। गाड़ी से बाहर नहीं निकल पाने पर कार चालक अंदर ही जिंदा
जल गया।
हादसा कितना भयानक रहा होगा, इसका अंदेशा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार पर नंबर तक दिखाई नहीं दे रहा है। हादसे के 24 घंटे बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।
जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात लगभग 12 बजे राजस्थान नंबर का ट्रक सांपला से सोनीपत की ओर जा
रहा था। जैस ही ट्रक ने हसनगढ़ गांव को पार किया तो सामने से आ रही जायलो गाड़ी और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों गाड़ियों में आग लग गई।
लपटों ने पलक झपकते ही पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया और ड्राइवर को बाहर निकलने तक का मौका नहीं लगा। दोनो गाड़ियां खाक हो गई और कार चालक अंदर ही जिंदा जल गया। किसी ने फायर ब्रिगेड व पुलिस को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक कार चालक की मौत हो चुकी। पुलिस पहुंचने तक ट्रक चालक फरार हो गया था।
जांच अधिकारी श्रीभगवान ने बताया कि अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। ट्रक राजस्थान नंबर का है, लेकिन अभी तक इसके मालिक का पता नहीं लग पाया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
सेहरी खांडे का हा सकता है चालक
राहगीरों की मानें तो कार चालक सेहरी खांडे (जिला नारनौल) का रहने वाला हो सकता है। बताया जा रहा है कि वह काफी दिनों से खरखौदा में रह रहा था। राहगीरों ने कार चालक का नाम अमित बताया है।