Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   AC buses were removed from the Chandigarh and Delhi-Sirsa routes, increasing passenger problems.

Rohtak News: चंडीगढ़ व दिल्ली-सिरसा मार्ग से हटाईं एसी बसें, यात्रियों की बढ़ीं मुसीबतें

Tue, 11 Nov 2025 02:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 11 Nov 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
AC buses were removed from the Chandigarh and Delhi-Sirsa routes, increasing passenger problems.
रोहतक बस स्टैंड पर खड़ी एसी बस। संवाद - फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। रोहतक डिपो की एसी बसों को चंडीगढ़ और दिल्ली-सिरसा मार्ग से हटा देने से यात्री परेशान हैं। किलोमीटर तय होने के बावजूद डिपाे प्रबंधन ने लीज बसों को इन लंबे मार्गों पर लगा दिया है। इससे यात्रियों को सामान्य बसों से सफर करना पड़ रहा है।
रोहतक डिपो के बेड़े में 15 एसी बसें हैं। चंडीगढ़, दिल्ली-सिरसा सहित अन्य मार्गों पर इन बसों का संचालन किया जाता था लेकिन बीते एक सप्ताह से एसी बसों को इन मार्ग से हटा दिया है। डिपो अधिकारियों का कहना है कि एसी बसों का संचालन अन्य मार्गों पर किया जा रहा है।
विज्ञापन

हाल ही में वृंदावन, हल्दवानी, बालाजी व हरिद्वार आदि के लिए एसी बसों का संचालन शुरू किया है। यात्री सुरेंद्र कुमार का कहना कि डिपो की एसी बसों का चंडीगढ़ मार्ग से हटाने से परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले डिपो से समय पर एसी बस मिल जाती थी लेकिन सिरसा डिपो की चंडीगढ़ जाने वाली बस में सफर करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि समय अनुसार हटाई गईं एसी बसों की जगह सामान्य बसें लगा दी गई हैं।

एसी बसें दूसरे राज्यों में भी निरंतर चलाई जा रही हैं। चंडीगढ़ मार्ग पर भी एक एसी बसें चल रही हैं। कुछ बसों में तकनीकी खराबी है, जिनको सुधार के लिए कर्मशाला भेजा गया है। उन्हें भी सुधार के बाद तुरंत संचालित किया जाएगा।
- हंसराज, संस्थान प्रबंधक, रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed