फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   AC bus service started from Mahendragarh to Chandigarh

Rohtak News: महेंद्रगढ़ से चंडीगढ़ के लिए एसी बस सेवा शुरू

Fri, 21 Mar 2025 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 21 Mar 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
AC bus service started from Mahendragarh to Chandigarh
फोटो संख्या:52- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर बस चालक व परिचालक का माला पहनाकर स्वागत करते सामाजिक सं
महेंद्रगढ़। हरियाणा राज्य परिवहन विभाग नारनौल की ओर से महेंद्रगढ़ से चंडीगढ़ के लिए शाम 4:35 बजे एक एसी बस सेवा शुरू कर दी है। यह बस नेशनल हाईवे 152-डी से होते हुए रात को 9:30 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। रात्रि ठहराव के बाद सुबह 5:40 बजे चंडीगढ़ से रवाना होकर महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर सुबह 11 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

बता दें कि महेंद्रगढ़ से चंडीगढ़ के लिए साधारण बस का किराया 370 रुपये है, जबकि एसी बस में यात्रियों को 530 रुपये का किराया अदा करना होगा। बता दें कि लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में बार-बार लोगों की मांग को ध्यान में रखते हुए राज्य परिवहन नारनौल डिपो की ओर से इस बस के संचालन का निर्णय लिया गया है। यह बस शाम चार बजे नारनौल डिपो से महेंद्रगढ़ पहुंचेगी। इससे पूर्व महेंद्रगढ़ चंडीगढ़ के लिए सुबह 8:30 बजे ही महेंद्रगढ़ से चंडीगढ़ के लिए एसी बस सेवा थी। अब शाम के समय भी बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। शुक्रवार को महेंद्रगढ़ बस स्टैंड पर पहुंचने पर सामाजिक संगठनों के लोगों ने रामनिवास पाटौदा की अध्यक्षता में चालक व परिचालक का फूल मालाओं से स्वागत किया। अब महेंद्रगढ़ बस स्टैंड से चंडीगढ़ के लिए कुल नौ बस सेवा हो चुकी हैं। क्षेत्र के लोगों को प्रदेश की राजधानी जाने के लिए अब कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

-------------
- वर्जन:
लोगों की मांग पर चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू कर दी गई है। नारनौल वाया महेंद्रगढ़ बस स्टैंड होते हुए गांव बुचावास से 152 डी से चंडीगढ़ पहुंचेगी। इससे क्षेत्र के लोगों को राजधानी में आवागमन सुगम होगा। लोगों के लिए सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए भविष्य में अन्य रूटों पर भी बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। - अनीत यादव, महाप्रबंधक, राज्य परिवहन नारनौल डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed