{"_id":"69e29379bbdb1aa8e0015c3d","slug":"abvp-submitted-a-memorandum-to-the-vice-chancellor-to-stop-the-fee-hike-rohtak-news-c-17-roh1020-841401-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: एबीवीपी ने बढ़ती फीस रोकने के लिए वीसी को सौंपा मांग पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: एबीवीपी ने बढ़ती फीस रोकने के लिए वीसी को सौंपा मांग पत्र
विज्ञापन
04. एमडीयू में कुलपति प्रो. मिलाप पुनिया को ज्ञापन सौंपते एबीवीपी के सदस्य रमन शर्मा व अन्य। स्
- फोटो : 1
विज्ञापन
रोहतक। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की एमडीयू इकाई ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय में छात्रों की समस्याओं को लेकर कुलपति प्रो. मिलाप पुनिया को पांच सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। कार्यकर्ताओं ने परिसर में बढ़ती दिक्कतों के समाधान की मांग करते हुए जल्द कार्रवाई की अपील की।
एबीवीपी ने री-अपीयर, रीवेल्यूएशन, री-चेकिंग और माइग्रेशन की बढ़ती फीस पर रोक लगाने की मांग उठाई। इसके अलावा बीटेक व अन्य कोर्स में लगभग 90 प्रतिशत छात्रों को फेल किए जाने पर सवाल उठाते हुए परिणामों की दोबारा समीक्षा की मांग की गई।
संगठन ने हॉस्टलों में साफ-सफाई और पीने के पानी की बेहतर व्यवस्था, कैंपस में बढ़ते बाहरी लोगों और नशे पर सख्ती व कैंटीनों में बैठने की सुविधा बहाल करने की मांग भी रखी।
विज्ञापन
सब मांगों को संज्ञान में लेते हुए कुलपति ने मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर हैप्पी गुलिया, रवि खिलेरी, रोहन सैनी, लोकेंद्र, हर्षित, ध्रुव, निखिल, अंकित, सुमित, रमन शर्मा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।