फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   abvp programme in rohtak

एबीवीपी के प्रांतीय सम्मेलन में योगेश्वर बोले- नागरिकता संशोधन अधिनियम देश को मजबूती प्रदान करेगा

Sun, 29 Dec 2019 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
abvp programme in rohtak
बाबा मस्त नाथ विश्वविद्यालय में शनिवार को एबीवीपी के 51वें प्रांत अधिवेशन का उद्धाटन करते भाजपा न
रोहतक। जब भी देश विरोधी हरकत होती है, परिषद सकारात्मक सोच के साथ काम करता है। लोगों के लिए संघर्ष कर समास्या को समाधान तक पहुंचाता है। युवा अपने जीवन में जो बनना चाहते हैं बनें, मगर राष्ट्र व कुछ समाज के लिए भी जरूर कुछ करें। राष्ट्र का नाम व समाज में परिजनों का मस्तक ऊंचा हो। नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्हें पता ही नहीं, वे ऐसा क्यों और किसके लिए कर रहे हैं। उन्हें पहले इसे समझने की जरूरत है। एबीवीपी समाज के लोगों के बीच जाए और उन्हें समझाएं। यह कहना है ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त का। वे शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तीन दिवसीय 51वें प्रांत अधिवेशन में बोल रहे थे।
विज्ञापन

बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस अधिवेशन के शुभारंभ पर उन्होंने युवाओं से देश की उन्नति में भागीदार बनने का आह्वान किया। उन्होंने प्रदेश के देसी कल्चर, जलियावाला बाग, परिषद का इतिहास व गुरुनानक की 550वीं जयंती पर आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। बाबा कालीदास, मेयर मनमोहन गोयल समेत अनेक दिग्गज भी उनके साथ रहे। सभी ने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए इसकी सराहना की। उत्तर क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल ने ध्वजारोहण से अधिवेशन का शुभारंभ किया। यहां उन्होंने परिषद कार्यकर्ताओं से छात्र व समाज हित में कार्य करने का आह्वान किया। परिषद के प्र्रांतीय संगठन मंत्री श्याम सिंह राजावत ने भी युवाओं को अपने देश की उन्नति में सहयोगी बनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

बाबा मस्तनाथ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं अलवर के सांसद महंत बाबा बालक नाथ ने युवाओं को जोश के साथ होश रखते हुए सामाजिक रूप से अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। एबीवीपी की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी ने सरकार की ओर से महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए कदमों को सराहा। इसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ राष्ट्रीय कार्यक्रम के आधारभूत लिंगानुपात में आए सुधार पर मुख्यमंत्री की कार्यकुशलता को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एबीवीपी के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र धीमान ने कहा कि प्रदेश में परिषद की ओर से निरंतर उल्लेखनीय कार्य करते हुए युवा संगठन में नई चेतना का संचार किया जा रहा है। व्यक्तित्व विकास की सोच के साथ परिषद कार्य कर रही है। इस मौके पर परिषद के प्रदेश मंत्री सुमित जागलान, सांसद डॉ. अरविंद शर्मा, सांसद संजय भाटिया, संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, भूपेंद्र मलिक, डॉ. लखविंद लोहानी, सुनील भारद्वाज, सीताराम व्यास, विजय, डॉ. लाकेश शेखावत, राजेश गहलावत, डॉ. रीटा शर्मा, दीपक धनखड़, अजय बंसल, सतीश आहुजा, राजेश सहगल, रमेश भाटिया, राजबीर आर्य, रणबीर ढाका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed