फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Abhishek became unconscious after lighting the fire

मुखाग्नि देने के बाद अभिषेक हुआ बेसुध

Sun, 29 Aug 2021 01:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:02 AM IST
विज्ञापन
Abhishek became unconscious after lighting the fire
अभिषेक को संभालते उसके दोस्त और परिजन। अमर उजाला
प्रॉपर्टी डीलर बबलू पहलवान व उसकी पत्नी बबली का अंतिम संस्कार शहर के प्राचीन शिव मंदिर की श्मशान भूमि में दोपहर तीन बजे किया गया। एक ही चिता पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया। बेटे अभिषेक ने मां-बाप की चिता को मुखग्नि दी। इस दौरान वह रोते हुए बार-बार मम्मी पापा का नाम ले रहा था। चिता को मुखाग्नि देने के बाद वह बेसुध हो गया। ऐसे में उसके दोस्त उसे हॉल में ले गए और उसके चेहरे पर पानी के छींटे मारे। होश में आते ही वह बार-बार मां-पापा को याद करने लग जाता। उसके दोस्त उसे बार-बार दिलासा दे रहे थे। उसके हाल को देखकर श्मशान घाट में उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गई। हर कोई अभिषेक की मासूमियत को देखकर उसके भविष्य को लेकर चिंता प्रकट कर रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस भी रही मुस्तैद
तिहरे हत्याकांड के चलते श्मशान घाट में पुलिस के जवान भी मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस कर्मचारी पैनी नजर बनाए हुए थे। जब तक अंतिम संस्कार नहीं हुआ और अभिषेक व उसके परिवार वाले श्मशान घाट से वापस घर नहीं पहुंचे, तब तक पुलिस कर्मचारी गेट के बाहर मुस्तैदी से खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed