{"_id":"6793e41359b2d84edc04e02a","slug":"abhinav-singh-scored-a-century-in-shanti-test-series-rohtak-news-c-17-roh1020-587493-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: शांती टेस्ट सीरीज में अभिनव सिंह ने ठोका शतक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: शांती टेस्ट सीरीज में अभिनव सिंह ने ठोका शतक
विज्ञापन
24सीटीके14--राजीव गांधी स्टेडियम में मैच खेलते खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : संवाद
शांती टेस्ट सीरीज का शुक्रवार को दूसरा दिन रहा। यह मैच सुगनि देवी क्रिकेट फाउंडेशन व गोयल क्रिकेट क्लब के बीच राजीव गांधी स्टेडियम में चल रहा है। दूसरे दिन गोयल क्रिकेट क्लब ने 6 विकेट के नुकसान पर 105 रन से आगे खेलना शुरू किया व पूरी टीम 206 रन पर ऑलआउट हो गई।
सुगनि देवी की टीम दूसरी पारी में 299 रन पर ऑलआउट हो गई। सुगनि देवी टीम की ओर से अभिनव सिंह ने शानदार 100 रन बनाए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक गोयल क्रिकेट क्लब ने दो विकेट खोकर 38 रन बना लिए थे। गोयल टीम को जीत के लिए 228 रन चाहिए व सुगनि टीम को मैच जीतने के 8 विकेट चाहिए। गोयल क्रिकेट की टीम ने पहली पारी में 6 विकेट पर 105 रन से आगे खेलना शुरू किया व पूरी टीम 206 रन पर ऑलआउट हो गई। गोयल टीम की ओर से देव ने 77 व सुमित शर्मा 46 रन बनाकर नाबाद रहे।
सुगनि टीम की ओर से चिराग ने तीन, युगल ने दो व ध्रुव ने दो विकेट लिए। सुगनि देवी की टीम ने अपनी दूसरी पारी में अभिनव सिंह के शानदार शतक की बदौलत 10 विकेट खोकर 299 रन बनाए। सुगनि टीम की ओर से कुनाल हुड्डा ने 32 व ध्रुव ने 33 रन बनाए। गोयल टीम की ओर से अभिनव गुप्ता ने चार विकेट लिए। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक गोयल की टीम ने दो विकेट खोकर 38 रन बना लिए थे। गोयल टीम की ओर से इशान 22 व नमन 5 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं।