फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Abhay Chautala's harsh words...said- If I get a chance to go to the assembly, I will make Congressmen chicken.

Rohtak News: अभय चौटाला के बिगड़े बोल...कहा-विधानसभा में जाने का मौका मिला तो कांग्रेसियों को बनाएंगे मुर्गा

Mon, 24 Nov 2025 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Abhay Chautala's harsh words...said- If I get a chance to go to the assembly, I will make Congressmen chicken.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कांग्रेस पार्टी और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को निशाने पर लिया है। रविवार को हुड्डा के हलके गढ़ी सांपला-किलोई के गांव सिसरौली में उनके बोल बिगड़ गए। जनसभा को संबोधित करते हुए यहां तक कह दिया कि विधानसभा में उन्हें फिर जाने का मौका मिला तो कांग्रेसियों को मुर्गा बनाएंगे।
उन्होंने अप्रत्यक्ष तौर पर भूपेंद्र हुड्डा व दीपेंद्र पर निशाना साधा और कहा कि बाप-बेटे ने ही तीसरी बार भाजपा की सरकार बनवाई है। इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि इसलिए अब वे हर माह गढ़ी सांपला-किलोई विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में कार्यक्रम कर पोल खोलने का काम करेंगे कि किस डर से भाजपा को सत्ता में लाने का काम किया।
विज्ञापन

अभय ने भाजपा पर हरियाणा में जात-पात की राजनीति कर भाईचारे काे खराब करने का भी आरोप लगाया और कहा कि भाजपा प्रदेश में किसान को कमजोर करने का षड्यंत्र रच रही है। इस अवसर पर प्रमुख तौर पर इनेलो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्र सिंह ढुल व बलवान सिंह सुहाग के अलावा रणबीर हुड्डा, संदीप लठवाल व नफे सिंह लाहली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed