फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Abhay Chautala will vote for Draupadi Murmu in the presidential election

Haryana: राष्ट्रपति चुनाव में द्रोपदी मुर्मू को वोट देंगे अभय चौटाला, बोले- कांग्रेस का कोई भरोसा नहीं

Fri, 15 Jul 2022 03:35 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 15 Jul 2022 03:35 AM IST
सार

25 सितंबर को फतेहाबाद में देवीलाल जयंती मनाई जाएगी। इनेलो नेता ने रोहतक में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया।

विज्ञापन
Abhay Chautala will vote for Draupadi Murmu in the presidential election
अभय चौटाला। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

इनेलो नेता एवं हरियाणा के ऐलनाबाद से विधायक अभय चौटाला ने कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में वे महिला प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू को वोट देंगे। क्योंकि मुर्मू एक तो महिला वर्ग का प्रतिनिधित्व कर रही हैं, दूसरा आदिवासी समुदाय से हैं। जबकि कांग्रेस का कोई भरोसा नहीं है। कहीं राष्ट्रपति चुनाव में भी राज्यसभा चुनाव की तरह कांग्रेस में कोई खेल न हो जाए। चौटाला गुरुवार को पुराने बस स्टैंड के नजदीक कम्यूनिटी सेंटर में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। 

विज्ञापन


चौटाला ने कहा कि 25 सितंबर को फतेहाबाद में चौधरी देवीलाल की जयंती मनाई जाएगी, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के नेता व गणमान्य लोग आएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून का कोई खौफ नहीं रहा है। आज न तो विधायक और न ही जनता सुरक्षित है। बेरोजगारी में प्रदेश नंबर एक हो गया है।
विज्ञापन


साथ ही अपराध के मामले में बिहार से भी आगे निकल गए हैं। दूसरी तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री विकास का दावा कर रहे हैं। वहीं, पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर चौटाला ने कहा कि कांग्रेस का कोई भरोसा नहीं है, कहीं राज्यसभा चुनाव की तरह राष्ट्रपति चुनाव में भी कोई खेल न हो जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी ने कहा कि अगली सरकार इनेलो की बनेगी। अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि नगर निकाय चुनाव में गठबंधन सरकार को सिर्फ 26 फीसदी मत मिले हैं जबकि पहले भाजपा को 45 फीसदी से अधिक मत मिले थे। इस दौरान इनेलो जिलाध्यक्ष सतीश राठी, पूर्व सांसद कैप्टन इन्द्र सिंह, पूर्व विधायक बलवंत सिंह मायना, डॉ. नफे सिंह लाहली, कृष्ण कौशिक एडवोकेट, वेद भराण, ताजबीर शिमली, विनेश लाकड़ा, पुनित मायना, करतार काहनी, यादराम सरपंच, शीला खरैटी, सुशीला राणा, नीतू मलिक, ईश्वर सिंह मलिक, अरविंद गोस्वामी, सूरज देहराज, राजबीर वाल्मीकि, समरजीत नरवाल, सरदार जसबीर जस्सा, धुरेन्द्र सिवाच, दलेल ढाका, भोला सुढाणा, कुंती देवी, दिनेश सहरावत, सुरेन्द्र कन्हेली, पंकज हुमायुपुर, कृष्ण सांपला, हैप्पी भालौठ, राजेश कटवाडा, मास्टर मुखतयार सिंह, बल्लू बालंद, भीम दलाल, जोगेन्द्र आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed