फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Abhay Chautala will build a house in Hooda's stronghold, preparations to woo old workers

Rohtak News: हुड्डा के गढ़ में आवास बनाएंगे अभय चौटाला, पुराने कार्यकर्ताओं को साधने की तैयारी

Fri, 18 Apr 2025 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 18 Apr 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Abhay Chautala will build a house in Hooda's stronghold, preparations to woo old workers
रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ रोहतक में इनेलो नेता अभय चौटाला आवास बनाएंगे ताकि पुराने कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ा जा सके। उनके बेटे एवं इनेलो युवा विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्ण चौटाला ने वीरवार को मीडिया के सामने योजना का जिक्र किया।
विज्ञापन

कर्ण चौटाला बोले, आवास बनने से कार्यकर्ताओं से मिलने में आसानी रहेगी, साथ ही वे खुद उन पुराने कार्यकर्ताओं के घर जाएंगे, जो पूर्व प्रधानमंत्री देवीलाल व पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला से जुड़े रहे हैं। हालांकि जजपा के उन नेताओं का इनेलो में कोई स्थान नहीं है, जिनका पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की विचारधारा में विश्वास नहीं रहा। कर्ण चौटाला वीरवार को रुपया चौक स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक के बाद मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन

जजपा और इनेलो एक नहीं हो सकते
कर्ण चौटाला ने कहा कि जजपा व इनेलो एक नहीं हो सकते, क्योंकि पूर्व प्रधानमंत्री देवीलाल व पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की नीतियों में विश्वास न करने वालों से इनेलो का कोई नाता नहीं है। पार्टी उन कार्यकर्ताओं के घर जाएगी, जो पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला से जुड़े रहे थे। इसके लिए वे खुद प्रयास कर रहे हैं। कर्ण ने कहा कि जजपा राजनीतिक तौर पर खत्म हो गई है। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला कहां हैं, आजकल दिखाई नहीं दे रहे हैं। वक्फ बोर्ड कानून के सवाल पर कर्ण चौटाला ने कहा कि पार्टी ऐसे कानून का विरोध करती है, क्योंकि यह कानून गरीब व श्रमिक वर्ग के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधानसभा में विपक्ष की आवाज उठाने में नाकाम रही है। कांग्रेस नेता केवल चुटकले सुनाने या विधानसभा से वॉकआउट करने तक सीमित रहे, जबकि इनेलो ने दो विधायक होने के बावजूद प्रदेश की आवाज विधानसभा में बुलंद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष का नेता नहीं चुन सकी कांग्रेस
कर्ण चौटाला ने कहा कि कांग्रेस नेताओं की पता नहीं क्या मजबूरी है, विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ जिताऊ प्रत्याशी उतारने की जगह कमजोर प्रत्याशी उतारे। इतना ही नहीं, कांग्रेस विपक्ष की आवाज बनना तो दूर विधानसभा में विपक्ष का नेता तक नहीं चुन सकी है। वहीं पार्टी प्रवक्ता कृष्ण कौशिक ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के हलके गढ़ी सांपला किलोई से युवा कार्यकर्ता सोनू कसरेंहटी प्रकाश, कृष्ण, दीपक, देवेन्द्र, आकाश, अमित, प्रदीप, संदीप आदि पार्टी में शामिल हुए। मौके पर पार्टी नेता प्रकाश भारती, पूर्व विधायक बलवंत मायना, अरविंद गोस्वामी, डॉ. नफे सिंह लाहली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed