फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   aasha workers meet cm in delhi

आशा वर्करों ने कहा, सीएम ने दुत्कार कर भगाया

Sun, 01 Dec 2013 11:04 PM IST
रोहतक/ब्यूरो
रोहतक/ब्यूरो Updated Sun, 01 Dec 2013 11:04 PM IST
विज्ञापन
aasha workers meet cm in delhi
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ रविवार को दिल्ली में आशा वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई बातचीत विफल रही।
विज्ञापन


बैठक में शामिल आशा वर्करों ने आरोप लगाया कि सीएम ने उनकी बात ठीक ढंग से सुनी तक नहीं और उनसे दुर्व्यवहार करते हुए बाहर तक जाने को कह दिया। आशा वर्करों ने इसके विरोध में आपातकालीन बैठक कर पूरे प्रदेश में आंदोलन करने का ऐलान किया। प्रदेश महासचिव सुरेखा ने बताया कि तीन दिसंबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करके सीएम का पुतला फूंका जाएगा।

प्रदेश भर की आशा वर्करों ने शनिवार को रोहतक में रोष प्रदर्शन किया था। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें रविवार को दिल्ली में सीएम से मिलाने का आश्वासन दिया था। इसी के तहत आशा वर्करों का सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल सुबह 10.30 बजे दिल्ली में मुख्यमंत्री से मिला। प्रदेश महासचिव सुरेखा ने बताया कि सीएम ने उनकी कोई मांग नहीं मानी। उन्होंने न्यूनतम वेतन दस हजार करने की अपील की थी, लेकिन सीएम ने उनकी बात को सुना तक नहीं।
प्रतिनिधिमंडल का आरोप है कि मुख्यमंत्री ने उनसे ठीक ढंग से बात तक नहीं की। यहां तक कि मुख्यमंत्री ने उनकी मांगों को अनसुना करते हुए बाहर जाने को कहा।

प्रतिनिधिमंडल का आरोप है कि मुख्यमंत्री का व्यवहार गैर जनतांत्रिक एवं तानाशाहीपूर्ण रहा। मुख्यमंत्री का इस तरह का व्यवहार किसी भी तरह से बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद आशा वर्करों ने आपातकालीन बैठक बुलाई और निर्णय लिया कि मुख्यमंत्री के व्यवहार के खिलाफ  प्रदेश भर की आशा वर्कर तीन दिसंबर को जिला मुख्यालय पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंकेंगी। साथ ही विधायकों के घर एक-एक कोटरी आटा भी पहुंचाएगी और उस आटे को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की मांग करेगी।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed