फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Aarti praised her father and said- Rao Indrajit's shadow is on everyone

Rohtak News: आरती ने किया पिता का गुणगान, कहा- राव इंद्रजीत की छांव सब पर

Mon, 18 Aug 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 18 Aug 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Aarti praised her father and said- Rao Indrajit's shadow is on everyone
फोटो: 14गंगायचा अहीर में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के साथ विधायक लक्ष्मण यादव,डा.कृष्ण क
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। डिनर डिप्लोमेसी से प्रदेश की सियासत में चर्चा के केंद्रबिंदु में आईं स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने एक बार फिर अपने केंद्रीय राज्यमंत्री पिता का गुणगान किया है। आरती ने कहा है कि राव इंद्रजीत की छांव सब पर है और हम सब उनके कार्यकर्ता हैं।
स्वास्थ्य मंत्री आरती राव जिले के गंगायचा अहीर गांव में रविवार को आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित कर रही थीं। कहा, केंद्र और प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने में दक्षिण हरियाणा की अतुलनीय भूमिका रही है, इसी को देखते हुए सरकार दक्षिणी हरियाणा के विकास पर पूरा फोकस कर रही है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री ने पहली बार केंद्र में भाजपा की सरकार बनाने में दक्षिण हरियाणा की अहम भूमिका होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 6 बार अहीरवाल की वजह से सरकार बनी है। कहा, गंगायचा अहीर की जनता ने हमेशा केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ दिया है। वहीं, अटेली की जनता ने उन्हें विधायक और मंत्री बनने का गौरव दिया। धन्यवाद कार्यक्रम में रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, बावल से विधायक डाॅ.कृष्ण कुमार व भाजपा जिलाध्यक्ष डाॅ.वंदना पोपली उपस्थिति रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



उपकरणों से लैस किए जा रहे अस्पताल
स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा, हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार करने के साथ ही लोगों को बेहतर चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में ठोस कदम उठा रही है। रेवाड़ी सहित पूरे प्रदेश में नागरिक अस्पतालों में चिकित्सा सेवाओं में सुधार किया जा रहा है। अस्पतालों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों से लैस किया जा रहा है। मेडिकल-पैरा मेडिकल स्टाफ के माध्यम से मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने का प्रयास स्वास्थ्य विभाग कर रहा है।




अस्पताल के लिए शहर में साढ़े 8 एकड़ जमीन उपलब्ध
सिविल अस्पताल के मुद्दे पर स्वास्थ्य मंत्री आरती ने कहा, यह अस्पताल लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहा है, क्योंकि यह लो-लाइन एरिया में है। बारिश के दिनों में अस्पताल परिसर और आसपास पानी भर जाता है। कहा, अगर लोनिवि मंजूरी देता है तो अस्पताल के स्थान को ऊंचा उठाकर इसी जगह पर नए सिरे से अस्पताल का निर्माण हो सकता है। यह स्थान शहर के बीचो-बीच है और यहां लगभग 8.5 एकड़ जमीन उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed