{"_id":"64bc413a723bec6f3c054787","slug":"aaps-protest-against-unemployment-police-thrashed-rohtak-news-c-17-roh1018-206324-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बेरोजगारी के खिलाफ 'आप' का प्रदर्शन, पुलिस से धक्का मुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बेरोजगारी के खिलाफ 'आप' का प्रदर्शन, पुलिस से धक्का मुक्की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं ने शनिवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। सीईटी (संयुक्त पात्रता परीक्षा) क्वालीफाई करने और युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर डेढ़ घंटे हुए इस प्रदर्शन के चलते प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच टकराव की स्थिति बन गई। दोनों ओर से करीब 35 मिनट तक जोर आजमाइश व धक्का मुक्की हुई। पार्टी की यूथ विंग, सीवाईएसएस और एजुकेशन विंग की संयुक्त भागीदारी के साथ कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया।
इससे पूर्व शनिवार सुबह आप कार्यकर्ता मानसरोवर पार्क से इकट्ठा हुए। यहां पार्टी की यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनीष यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता दोपहर करीब 12 बजे प्रदर्शन करने सड़क पर उतरे। यूथ विंग की प्रदेश सचिव मोना सिवाच, सीवाईएसएस प्रदेश अध्यक्ष आयुष खटकड़ समेत अनेक कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा के प्रदेश कार्यालय की तरफ बढ़े। इस दौरान सीईटी क्वालीफाई करने व बेरोजगारों युवाओं के रोजगार देने के नारे गूंजते रहे। भाजपा कार्यालय के बाहर पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। यहां पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर जोर आजमाइश हुई। आगे बढ़ने के लिए प्रदर्शनकारी बैरिकेड्स पर चढ़ गए। इन्हें पुलिस ने धकेल कर पीछे किया। करीब 35 मिनट हंगामा चला। यूथ विंग प्रदेशाध्यक्ष डॉ. मनीष यादव ने सरकार को आखिरी चेतावनी देते हुए कहा कि प्रदेश के 25 लाख युवा बेरोजगार भटक रहे हैं। प्रदेश में 1.82 लाख पद खाली पड़े हैं। जबकि 3.59 लाख सीईटी क्वालिफाइड हैं। सरकार 32 हजार पदों पर केवल चार गुना को ही बुलाना चाहती है। सरकार ने सीईटी को क्वालीफाई और युवाओं को रोजगार नहीं दिया तो प्रदेश के युवा बड़ा आंदोलन करेंगे।
इस मौके पर यूथ विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष करणवीर लॉट, रोहताश चौधरी, प्रियदर्शिनी सिंह, जिला अध्यक्ष बिजेंद्र हुड्डा, प्रदेश सह सचिव यूथ अरुण योगी, दीपक धनखड़, नवीन सांपला, अमित खटक, नितिन वर्मा, प्रदीप दूहन, रोहित टाकिया मुख्य रूप से मौजूद रहे।