{"_id":"667be00a65a283a57302ec5a","slug":"aap-district-president-surrounded-the-government-on-the-issue-of-unemployment-in-rohtak-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: आप जिला अध्यक्ष ने सरकार को बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरा, कहा- प्रदेश में नहीं पढ़ने लायक सरकारी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: आप जिला अध्यक्ष ने सरकार को बेरोजगारी के मुद्दे पर घेरा, कहा- प्रदेश में नहीं पढ़ने लायक सरकारी स्कूल
Wed, 26 Jun 2024 03:01 PM IST
नवीन दलाल
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 26 Jun 2024 03:01 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी इतनी बढ़ गई है कि हर घर में पढ़ा लिखा युवा बेरोजगार बैठा है। इन्होंने युवाओं की इतनी दुर्दशा हो रही है कि वे अवैध तरीके से विदेश जाने या नशे की दलदल में धंसते जा रहे हैं। महंगाई चरम पर है। सरकारी स्कूल पढ़ने लायक नहीं हैं।
विज्ञापन
आप के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र हुड्डा
- फोटो : संवाद
विस्तार
'बदलेंगे हरियाणा का हाल, अब लाएंगे केजरीवाल' अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। कल से अभियान बदलाव जनसंवाद शुरू किया जाएगा। इसके जरिए हरियाणा में बदलाव लाया जाएगा। यह कहना है आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र हुड्डा का। वे बुधवार को पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन
जिला अध्यक्ष ने कहा कि अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को जरूरी निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत जनसंवाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने एक बार सभी पार्टियों को मौका दिया। किसी ने भी हरियाणा के लिए कुछ नहीं किया। इस बार जनता को हरियाणा के लिए वोट करना है। यदि हरियाणा में बड़ा बदलाव चाहिए तो अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को लाना पड़ेगा। इस बार गाड़ी के टायर को नहीं बल्कि पूरी गाड़ी बदलनी होगी। तभी हरियाणा और यहां के लोगों का भला होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल को इसलिए जेल में डाला, क्योंकि उनको डर था कहीं हरियाणा का लाल अरविंद केजरीवाल दिल्ली और पंजाब की तरह हरियाणा से भी इनका सफाया न कर दे। हरियाणा अरविंद केजरीवाल की जन्मभूमि है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी इतनी बढ़ गई है कि हर घर में पढ़ा लिखा युवा बेरोजगार बैठा है। इन्होंने युवाओं की इतनी दुर्दशा हो रही है कि वे अवैध तरीके से विदेश जाने या नशे की दलदल में धंसते जा रहे हैं। महंगाई चरम पर है। सरकारी स्कूल पढ़ने लायक नहीं हैं। सरकारी अस्पताल में न दवाई, न डॉक्टर और न अन्य सुविधा। बिजली के लंबे कटों से जनता परेशान है। इसलिए इस बार बड़ा बदलाव लाना है।