फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   aap, aam admi party, protest, go rakshak, haryana, rohtak, manish sishodiya

लावारिस गायों संग सेल्फी लेकर आप खोलेगी भाजपा गौ भक्ती की पोल

Sat, 20 Aug 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sat, 20 Aug 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
aap, aam admi party, protest, go rakshak, haryana, rohtak, manish sishodiya
नवीन जयहिंद, आप - फोटो : ‌file photo
रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली साक्षी मलिक के परिजनों को बधाई देने के लिए दिल्ली के उप मुख्यमंत्री आज रोहतक आएंगे। यह जानकारी आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने एक प्रेसवार्ता में दी। शुक्रवार को शीला बाईपास के पास पार्टी कार्यालय में नवीन जयहिंद ने कहा कि लावारिस गौवंशों के साथ पार्टी कार्यकर्ता सेल्फी लेकर भाजपा के गौ भक्तों की पोल खोलेंगे। आप यह अभियान 20 अगस्त से शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री के रोहतक दौरे के दौरान हरियाणा इकाई के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा साक्षी मलिक को दिल्ली सरकार के माध्यम से सुविधाएं प्रदान करने और उनके परिजनों को सम्मानित किए जाने की मांग रखी जाएगी। जयहिंद ने कहा कि प्रदेश में करीब डेढ़ लाख गाय रोजाना सड़कों पर कूड़े के ढेर में मुंह कर रही है। साथ ही, सड़क हादसों का कारण भी बन रही हैं। इसलिए सेल्फी विद लावारिस गाय अभियान शुरू किया जा रहा है। इसमें आप कार्यकर्ताओं द्वारा लावारिस गायों के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से हरियाणा और केंद्र की भाजपा सरकार के सामने गौ वंशों की हकीकत लाई जाएगी। सरकार के समक्ष मांग रखी जाएगी कि गायों की वजह से सड़कों पर जो दुर्घटनाएं होती है, उसके लिए जिम्मेदारी अथॉरिटी पर एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि घोषणा करने में माहिर बीजेपी सरकार ने गाय को लेकर झूठी राजनीति की है।
विज्ञापन


सरकार से सवाल

 इस अभियान के जरिए सरकार से सवाल भी करेंगे कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर प्रदेश की जनता को बताएं कि आपने गायों के नाम पर कितनी घोषणाएं की और उनमें से कितनी पूरी हुई हैं? कितनी लावारिस गाय सड़क किनारे कूड़ा और पॉलीथिन खाकर बसर कर रही हैं? अब तक गायों के नाम पर कितनी अनुदान राशि गौशालाओं को दी गई है। सरकार ने सत्ता में आने के बाद अब तक कितने किसानों और भूमिहीनों को गाय बांटी है? सरकार ने प्रदेश में कितनी गौचरण भूमि गायों के लिए निर्धारित की है?
विज्ञापन


प्रदेश में 17 हजार बूथ पर बनाएगी 21 हजार बूथ वीर

जयहिंद ने कहा कि प्रदेश में 17 हजार बूथों पर 21 हजार बूथ वीर खोले जाएंगे। अगले माह यह लक्ष्य पूरा होने की संभावना है। उन्होंने कहा कि भाजपा का मूड छात्र संघ चुनाव कराने का नहीं है। वह राज्यसभा की तर्ज पर चुनाव कराना चाहती है, जबकि कोर्ट ने लिंग दोह कमेटी के तहत चुनाव कराने का फैसला दिया है। अगर ऐसा है तो एमएलए और एमपी का चुनाव भी अप्रत्यक्ष होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed