फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   aap, aam admi party, kejriwal, aap member, naveen jai hind, rohtak, haryana

नगर निगम सिफारिशी भर्ती के विरोध में गरजे आप कार्यकर्ता, पुलिस ने भांजी लाठियां

Sun, 03 Jul 2016 02:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Sun, 03 Jul 2016 02:41 AM IST
विज्ञापन
aap, aam admi party, kejriwal, aap member, naveen jai hind, rohtak, haryana
ताऊ देवीलाल पार्क से जुलूस निकालकर करना था विधायक आवास का घेराव - फोटो : amar ujala
नगर निगम में आउट सोर्स के तहत हुई सिफारिशी भर्तियों के खिलाफ आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। ताऊ देवीलाल पार्क से विधायक आवास का घेराव करने जा रहे आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने डीएलएफ कालोनी मोड़ पर बेरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। यहां कार्यकर्ताओं के आगे बढ़ने की कोशिश पर पुलिस ने लाठियां भांजी, जिसमें कइयों को मामूली चोटें आई हैं। बाद में कार्यकर्ताओं ने एसपी ऑफिस का घेराव कर ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


आप प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद के नेतृत्व में शनिवार दोपहर कार्यकर्ता सेक्टर-1 स्थित ताऊ देवीलाल पार्क में इकट्ठा हुए। यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जयहिंद ने कहा कि नगर निगम में आउट सोर्स के तहत हुई सिफारिशी भर्तियों से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा के कार्यकाल में होने वाली भर्तियों में पारदर्शिता नहीं है। चुनाव से पहले भाजपा ने युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन जिस तरह यह मामला सामने आया है, उससे उसकी पारदर्शिता सामने आ गई है। भाजपा की कार्यशैली भी पिछली सरकार जैसी ही है। उन्होंने सिफारिशी भर्ती मामले में भाजपा विधायक मनीष ग्रोवर और मेयर समेत उन सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की, जिनकी इसमें संलिप्ता है। बता दें कि सिफारिशी भर्ती मामले को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसी को आधार बनाकर आप ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


पार्क में सभा करने के बाद आप के सभी कार्यकर्ता जुलूस के रूप में विधायक आवास की तरफ कूच किये। विधायक आवास पहुंचने से पहले ही पुलिस ने डीएलएफ कालोनी मोड़ पर कार्यकर्ताओं को बेरिकेडिंग लगाकर रोक दिया। इस पर पुलिस और कार्यकर्ताओं में नोकझोंक हो गई। कुछ कार्यकर्ता बेरिकेडिंग फांदकर जाने लगे तो पुलिस ने लाठियां भांज दी, जिसमें कइयों को हल्की चोट लग गई। हालांकि बाद कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय की तरफ कूच कर दिया। एसपी ऑफिस का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। एसपी ने शीघ्र ही मामले की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश के बीच प्रदर्शन

आप कार्यकर्ता पूर्व निर्धारित समय पर सेक्टर एक स्थित ताऊ देवीलाल पार्क पहुंचे। इस दौरान तेज बारिश हो रही थी। बारिश में कार्यकर्ता जुलूस निकालकते हुए विधायक आवास की तरफ बढ़े थे। आप कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होती रही।

अमर उजाला ने किया था भंडाफोड़

नगर निगम में आउट सोर्स की भर्तियों में नेताओं और अधिकारियों की सिफारिश का खुलासा अमर उजाला ने किया था। इसके बाद भी इस मुद्दे पर प्रमुखता से खबरें प्रकाशित की गईं, जिसके बाद विभिन्न राजनीतिक पार्टियां विरोध में उतर आई हैं।


सरकार का रवैया गलत, कार्यकर्ता हुए चोटिल

आप के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने बताया कि सरकार का रवैया तानाशाही वाला है। भ्रष्टाचार में शामिल होने वालों को खुलेआम बचाया जा रहा है। आप किसी भी कीमत पर तानाशाही रवैया बर्दास्त नहीं करेगी। जनता की आवाज को उठाया जाएगा। पुलिस ने जो लाठियां भांजी हैं उसमें पार्टी के कार्यकर्ता धर्मेंद्र, रूस्तम, भूपेंद्र, सत्ते, सचिन और मनीष को चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed