फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A young woman was raped on the pretext of a job, the accused contractor was arrested.

Rohtak News: नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी ठेकेदार गिरफ्तार

Sat, 21 Mar 2026 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
A young woman was raped on the pretext of a job, the accused contractor was arrested.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर झाड़ियों में ले जाकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी ठेकेदार अमित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गांव जीतपुरा का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक, 19 मार्च को यूपी निवासी एक युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि वह अपनी बड़ी बहन के पास करीब एक माह पहले रेवाड़ी आई थी। 18 मार्च को वह अपने भाई के साथ एक कंपनी में इंटरव्यू देने गई। इंटरव्यू के बाद कंपनी के ठेकेदार ने उन्हें एक दूसरे ठेकेदार का नंबर दिया जो नौकरी दिलाने का काम करता था।
विज्ञापन

अगले दिन उसने फोन से संपर्क कर बस स्टैंड पर मिलने बुलाया। मुलाकात के बाद युवती अपने भाई के साथ घर लौट गई। 19 मार्च को इंटरव्यू के बहाने ठेकेदार ने फिर युवती को बुलाया। युवती का आरोप है कि ठेकेदार ने रास्ते में उसके भाई को दूसरे वाहन से आने की बात कहकर धारूहेड़ा चुंगी के पास उतार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती को बाइक पर बैठाकर कालका रोड संगवाड़ी की ओर ले गया जहां उसे झाड़ियों में ले गया और दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक, विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।

युवती ने लोकेशन भेजकर भाई को घटना बताई। उसका भाई डायल 112 के साथ मौके पर पहुंचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना माॅडल टाउन में दुष्कर्म की धाराओं में एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed