फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A young man going home from the shop was first stopped and then beaten.

Rohtak News: दुकान से घर जा रहे युवक का पहले रास्ता रोका, फिर पीटा

Wed, 01 May 2024 05:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 01 May 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
A young man going home from the shop was first stopped and then beaten.
बहादुरगढ़। सैनीपुरा कॉलोनी स्थित दुकान से छोटूराम नगर घर जा रहे युवक की पहले तीन युवकों ने बाइक रुकवाई। इसके बाद गालियां देनी शुरू की। जब युवक ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। लाइनपार थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 28 अप्रैल रात की है। लाइनपार थाना पुलिस को गौतम निवासी छोटूराम नगर ने बताया कि पिटाई में उसे गंभीर चोटें आई हैं। उसने बचाव-बचाव का शोर किया तो राहगीरों ने उसे छुड़वाया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। गौतम ने बताया कि उनमें से एक ने कहा पवन इसकी मोटरसाइकिल का नंबर नोट कर फिर मौका मिला तो जान से मारेंगे। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed