फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A young man from Sirsa was arrested for allegedly defrauding him of 1.18 crore rupees.

Rohtak News: 1.18 करोड़ की ठगी के आरोप में सिरसा का युवक गिरफ्तार

Sun, 26 Oct 2025 02:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
A young man from Sirsa was arrested for allegedly defrauding him of 1.18 crore rupees.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। सेक्टर-2 निवासी बुधराम से एक साल पहले शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर 1.18 करोड़ रुपये ठगी के आरोप में पुलिस ने सिरसा के युवक सोनू को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है। दो आरोपियों को पहले काबू किया जा चुका है।
साइबर क्राइम थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि नवंबर 2024 को बुधराम ने शिकायत दी थी कि उनके पास कीर्ति गुप्ता के नाम से कॉल आई थी। कॉल करने वाली ने अपने आपको कंपनी का प्रतिनिधि बताया। उसने कहा कि उनकी कंपनी शेयर मार्केट में निवेश करवाकर ज्यादा मुनाफा देने का काम करती है।
विज्ञापन

कीर्ति ने बुधराम को एक कंपनी का ट्रेडिंग अकाउंट खुलवाने के लिए कहा। बुधराम की निजी जानकारी लेकर खाता खोल दिया। रुपये जमा करवाने की डिटेल भेजनी शुरू कर दी। बुधराम ने गिरोह के कहने के मुताबिक खोले गए खाते में पैसे जमा कराने शुरू कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर 2024 में कंपनी की ओर से खोले गए खाते में 2,66,500 आईपीओ अलॉट किए गए। इसकी कीमत 3,12,15,600 रुपये बताई गई। बुधराम ने इतने कीमत के आईपीओ को रद्द करने के लिए कहा। फर्जी कंपनी ने रद्द करने से मना कर दिया। कंपनी ने बुधराम को लोन एग्रीमेंट भेजते हुए कहा कि उनका डेढ़ करोड़ का लोन कर दिया गया है।

13 दिसंबर को 2024 को बुधराम ने 1,66,400 के शेयर बेच दिए। इनकी ट्रेडिंग अकाउंट में कीमत 2,99,41,630 रुपये जमा हो गई। जब बुधराम ने इस राशि में से डेढ़ करोड़ रुपये निकलवाने चाहे तो नहीं निकल पाए। शक होने पर बुधराम ने कागजात की जांच करवाई जो फर्जी पाए गए। इस तरह गिरोह ने फर्जीवाड़ा करके बुधराम से 1.18 करोड़ रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed