फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A young man entered the ATM booth by applying paste on the camera in Sector 1

सेक्टर एक में कैमरे पर पेस्ट लगाकर एटीएम बूथ में घुसा युवक

Sat, 08 Jan 2022 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
A young man entered the ATM booth by applying paste on the camera in Sector 1
सेक्टर एक के बैंक के एटीएम में चोरी के प्रयास में गिरफ्तार आरोपी। विज्ञप्ति
रोहतक। शहर के सेक्टर एक स्थित मार्केट में शुक्रवार अल-सुबह एक युवक सेक्टर एक स्थित मार्केट के एटीएम बूथ में घुसा और सीसीटीवी कैमरे पर पेस्ट लगा दी। समय रहते पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके कब्जे से एक पेचकस बरामद हुआ। शक है कि आरोपी एटीएम बूथ को उखाड़कर चोरी का प्रयास कर रहा था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सेक्टर एक स्थित पुलिस चौकी में तैनात हवलदार सोनू को सूचना मिली कि एक युवक मार्केट के अंदर बने निजी बैंक के एटीएम बूथ में घुसा है। तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को काबू किया। युवक की पहचान चरखी दादरी जिले के गांव झोंझूकलां निवासी दीपक के तौर पर हुई। साथ ही कब्जे से पेचकस मिला। युवक ने एटीएम बूथ के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे पर मिट्टी मिलाकर पेस्ट लगा रखी थी, ताकि कुछ दिखाई न दे। पुलिस पूछताछ में आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने आरोपी को चोरी का प्रयास करने के आरोप में काबू कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed