{"_id":"68d2f32e8dcc9a250f089707","slug":"a-woman-sub-inspector-and-her-son-had-called-some-youths-and-assaulted-the-cafe-owner-rohtak-news-c-17-roh1020-732950-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: महिला सब इंस्पेक्टर, उसके बेटे ने युवकों को बुलाकर कैफे संचालक के साथ कराई थी मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: महिला सब इंस्पेक्टर, उसके बेटे ने युवकों को बुलाकर कैफे संचालक के साथ कराई थी मारपीट
विज्ञापन
25 बस स्टैंड के नजदीक एक कैफे संचालक के साथ सोमवार को हथियार के बल पर मारपीट करते युवक। स्रोत :
रोहतक। बस अड्डा रोड स्थित कैफे में घुसकर इन्फोर्समेंट विभाग में तैनात महिला सब इंस्पेक्टर व उसके बेटे ने कुछ युवकों को बुलाकर संचालक के साथ मारपीट कराई थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इसमें कुछ युवक मारपीट करते समय संचालक को पिस्तौल भी दिखाते नजर आ रहे हैं।
वहीं, घटना से डरे कैफे संचालक ने दूसरे दिन भी पुलिस को शिकायत देने से मना कर दिया। पुलिस ने पिस्तौल लहराने वाले युवक पर केस दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है।
सोमवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा था। इसमें एक महिला व कुछ युवक कैफे संचालक के साथ मारपीट करते समय पिस्तौल दिखाते नजर आ रहे थे। इसकी अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने जांच की तो पता चला कि रविवार को इन्फोर्समेंट विभाग की महिला सब इंस्पेक्टर के बेटे का कैफे संचालक के भतीजे से झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन
इसके बाद कैफे संचालक के भतीजे ने आजादगढ़ में उसका रास्ता रोककर मारपीट कर दी थी। महिला सब इंस्पेक्टर के बेटे ने घर जाकर मां को इसके बारे में बताया। इसके बाद मां-बेटा कैफे पर पहुंच गए। यहां दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
इसके बाद महिला सब इंस्पेक्टर ने फोन कर कुछ युवकों को बुला लिया। वहीं, उन युवकों ने कैफे में आकर संचालक व उसके भाई के साथ मारपीट कर दी। वहीं, एक युवक ने कैफे संचालक पर पिस्तौल तक तान दी।
वर्जन
कैफे संचालक ने शिकायत देने से मना कर दिया। मगर पुलिस पिस्तौल लहराने पर आरोपी युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार करेगी।
- गुलाब सिंह, डीएसपी
वर्जन
महिला सब इंस्पेक्टर दो दिन से छुट्टी पर है। इस तरह के मामले की कोई जानकारी नहीं है। छुट्टी से आने के बाद उससे बात की जाएगी। इसके बाद पूरी घटना का पता चल सकेगा।
- राजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी, इन्फोर्समेंट विभाग