{"_id":"671249b9f0976eb7650c8208","slug":"a-woman-died-after-being-hit-by-the-third-trolley-of-the-tractor-rohtak-news-c-17-roh1019-527571-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: ट्रैक्टर की तीसरी ट्राॅली की चपेट में आने से हुई थी महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: ट्रैक्टर की तीसरी ट्राॅली की चपेट में आने से हुई थी महिला की मौत
विज्ञापन
रोहतक। थाना शिवाजी कॉलोनी क्षेत्र की बाल्टी फैक्टरी के सामने एक ट्रैक्टर तीन ट्राॅलियों को एक साथ ले जा रहा था। इससे पीछे वाली ट्राॅली का संतुलन खराब हुआ और उसकी चपेट में स्कूटी सवार रामनगर निवासी आरती आ गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि आरती की दोनों बच्ची बाल-बाल बच गईं।
मृतका के पीड़ित पति इंगलेश कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि अगर ट्रैक्टर पर एक ट्राॅली होती तो शायद आरती की जान नहीं जाती। उनकी शिकायत पर पुलिस ने रिटोली गांव निवासी भपल के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है।
पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार शाम को उसकी तीन साल की बेटी काव्या की अचानक तबीयत खराब हो गई थी और उसे संभालने के लिए दूसरी बेटी अन्नू स्कूटी पर पीछे बैठी थी। जबकि इलेक्ट्रिक स्कूटी को उसकी पत्नी आरती चला रही थी। चालक ट्रैक्टर के पीछे तीन ट्रॉली ले जा रहा था और एक ट्राॅली का संतुलन खराब हुआ तो आरती की स्कूटी को छू लिया। इससे उसकी पत्नी गिर गई और ट्राॅली के पहिये के नीचे आ गई। ट्राॅली में अनाज भरा हुआ था। इस दौरान दोनों बच्ची दूसरी ओर गिरने से बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन
एक ट्रैक्टर पर एक से अधिक ट्रॉली अवैध
परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक्टर पर एक ट्राॅली को ही ले जाया जा सकता है। एक ट्राॅली से अधिक ले जाने पर वह नियम के विपरीत है। इससे परिवहन विभाग के नियमों का उल्लंघन है और इस पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।