{"_id":"68b60a5d50af2993c20deaa6","slug":"a-watchman-on-duty-at-the-grain-market-was-hit-by-a-truck-and-died-rohtak-news-c-17-roh1020-719441-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अनाज मंडी में ड्यूटी दे रहे चौकीदार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अनाज मंडी में ड्यूटी दे रहे चौकीदार को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत
Tue, 02 Sep 2025 02:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। नई अनाज मंडी में ड्यूटी कर रहे चौकीदार को ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने चौकीदार को पीजीआई में भर्ती कराया मगर उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इधर, चौकीदार के बेटे की शिकायत पर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विजय नगर निवासी सोनू ने शिवाजी कॉलोनी थाने में दर्ज कराई एफआईआर में कहा कि 60 वर्षीय उनके पिता पवन नई अनाज मंडी में चौकीदारी थे। शनिवार की सुबह करीब 4 बजे वह रोजाना की तरह ड्यूटी दे रहे थे। उसी समय एक ट्रक ने उनको टक्कर मार दी।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया जहां पर शनिवार की रात 12 बजे उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इधर घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना पर शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी राकेश सैनी ने बताया कि ट्रक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग के बेटे की शिकायत पर केस दर्ज कर ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।