फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A unique glimpse of Shiva's devotion in the evening aarti of Sawan

Rohtak News: सावन की संध्या आरती में शिवभक्ति की अनुपम झलक

Thu, 17 Jul 2025 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 17 Jul 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
A unique glimpse of Shiva's devotion in the evening aarti of Sawan
शिवाजी कॉलोनी ​स्थित श्री नर्मदेश्वर महालिंगम मंदिर में पूजा अर्चना करते पंडित संदीप पाठक। स्रो
रोहतक। श्रावण के पवित्र माह में श्रद्धा और भक्ति का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। नर्मदेश्वर महालिंगम मंदिर शिवाजी कॉलोनी में प्रतिदिन संध्या आरती की जाती है। इसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल होते हैं। श्रद्धालुओं की पूजा और आरती के चलते मंदिर का वातावरण शिवमय हो उठता है। इधर, हरिद्वार से कांवड़ में गंगाजल लेकर श्रद्धालुओं का आगमन जारी है।
विज्ञापन


मंदिर में शिवलिंग का शृंगार आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। शिव भक्त आरती दर्शन के लिए मंदिरों में उमड़ रहे हैं। मनोहारी शृंगार और दिव्य रोशनी से सजाए भगवान शिव के दर्शनों से श्रद्धालु आत्मिक शांति और अपार आनंद की अनुभूति कर रहे हैं।
विज्ञापन


पंडित संदीप पाठक ने बताया कि सावन की इस पावन बेला में नर्मदेश्वर महालिंगम मंदिर में आरती में शामिल होकर भक्त स्वयं को शिवमय अनुभव करता है। इसके अलावा शहर में जगह-जगह लगे शिविरों में कांवड़ियों के पैरों में पड़े छालों की मरहम पट्टी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed