फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   A speeding car rammed into a parked car at MDU, an accident was averted.

Rohtak News: एमडीयू में तेज रफ्तार कार ने खड़ी कार में मारी टक्कर, हादसा बचा

Thu, 30 Apr 2026 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
A speeding car rammed into a parked car at MDU, an accident was averted.
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय परिसर में काले शीशे वाली काली कारों का खौफ बरकरार है। न तो इन कारों पर प्रतिबंध लग पा रहा है और न ही इनसे होने वाली घटनाओं पर। इसी कड़ी में बुधवार को तेज रफ्तार कार चालक ने कैंपस में खड़ी कार में टक्कर दे मारी। गनीमत रही हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन

ऐसे में विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था फिर सवालों के घेरे में है। एमडीयू के सुरक्षा अधिकारी तरुण शर्मा ने कुछ भी कहने से परहेज बरता है। बुधवार सुबह करीब 11 बजे विवेकानंद लाइब्रेरी के पास सड़क पर एक काले रंग की कार तेज रफ्तार से आई। कार के चालक का उस पर नियंत्रण नहीं रहा। इस कारण यह सीधे वहां खड़ी एक अन्य कार से जा टकराई।
विज्ञापन

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। घटना के कुछ ही समय बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला। दोनों पक्षों के बीच कुछ ही देर बाद समझौता भी हो गया। सफेद कार के मालिक ने बताया कि आपसी बातचीत के बाद मामला निपट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना को लेकर विद्यार्थियों व प्रत्यक्षदर्शियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि परिसर में आए दिन इस तरह की घटनाएं हो रही हैं। विश्वविद्यालय में वाहनों की गति पर नियंत्रण और सुरक्षा के लिए सख्त नियम लागू किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed